{"_id":"62d19a468695da71537d7a49","slug":"pakistan-police-arrest-over-160-people-as-protests-triggered-by-youth-killing-erupt-in-sindh-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सिंध में युवक की हत्या के बाद हिंसक झड़प, पुलिस ने 160 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: सिंध में युवक की हत्या के बाद हिंसक झड़प, पुलिस ने 160 लोगों को किया गिरफ्तार
Fri, 15 Jul 2022 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:18 PM IST
सार
दरअसल, हैदराबाद के एक रेस्तरां में सिंधी युवा बिलाल काका की हत्या के बाद पाकिस्तान में अवैध अफगान का मुद्दा फिर चर्चा में है। उसकी हत्या ईद-उल-अजहा पर खाने के बिल पर हुए विवाद के बाद रेस्तरां मालिक ने की थी। उसके दो साथियों को उसने घायल भी कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में हैदराबाद के एक होटल में एक सिंधी व्यक्ति की हत्या के बाद सिंधियों और पख्तूनों के बीच हुईं झड़पें हुईं। मामले में पुलिस ने सिंध प्रांत में 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात से शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हुई।
विज्ञापन
दरअसल, हैदराबाद के एक रेस्तरां में सिंधी युवा बिलाल काका की हत्या के बाद पाकिस्तान में अवैध अफगान का मुद्दा फिर चर्चा में है। उसकी हत्या ईद-उल-अजहा पर खाने के बिल पर हुए विवाद के बाद रेस्तरां मालिक ने की थी। उसके दो साथियों को उसने घायल भी कर दिया था।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया का कहना है कि अवैध अफगान नशे और ऊंचे ब्याज पर धन उधार देने के धंधे में लगे हैं। वह कई सिंधी युवाओं की हत्या में शामिल रहे हैं। पुलिस या अन्य एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करतीं। बिलाल काका की हत्या अकेला मामला नहीं है, बल्कि यह सिंध में बाहरी लोगों की घुसपैठ बढ़ने के परिणाम है।
विज्ञापन
सिंध यूनाइटेड पार्टी के अध्यक्ष और सिंध एक्शन कमेटी के कन्वीनर सैयद जलाल मोहम्मद शाह ने कहा, कानून-व्यवस्था की समस्या यहां अवैध रूप से रह रहे अफगान और अन्य बाहरी लोगों के कारण है। बिलाल काका के समुदाय के लोगों ने सड़क जाम कर उसकी हत्या पर विरोध जताया।