फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan suicide blast in lakki marwat khyber pakhtunkhwa several killed many injured pak security alert

पाकिस्तान को कौन दहला रहा?: 48 घंटे में दूसरी बार आत्मघाती हमला, विस्फोटक से भरी ऑटों में धमाका, 8 की मौत

Tue, 12 May 2026 01:49 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 12 May 2026 01:49 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा ऑटो रिक्शा उड़ा दिया। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने घटना की रिपोर्ट मांगी है और घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
pakistan suicide blast in lakki marwat khyber pakhtunkhwa several killed many injured pak security alert
पाकिस्तान ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम हिस्से में मंगलवार को एक बार फिर भीषण आत्मघाती हमला हुआ। मामले में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में एक हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी में धमाका कर दिया। इस घटना में दो सुरक्षा अधिकारियों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हुए हैं। पिछले 48 घंटे में यह पाकिस्तान में दूसरा बड़ा आत्मघाती हमला है।
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस?
जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमाका नौरंग बाजार के फाटक चौक पर हुआ। यहां आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे अपने तीन पहिया ऑटो रिक्शा को उड़ा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक महिला भी शामिल है। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शादाब खान ने जानकारी दी कि एम्बुलेंस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सराय नौरंग के तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और सभी मेडिकल स्टाफ को काम पर वापस बुला लिया गया है। कई घायलों की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है। कुछ को बेहतर इलाज के लिए बन्नू और पेशावर के बड़े अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान: विस्फोटक से भरी गाड़ी चेकपोस्ट से टकराई, 15 पुलिसकर्मियों की मौत; कई घायल


सीएम ने मांगा जवाब
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सुहैल अफरीदी ने इस हमले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को निर्देश दिया है कि वे इस घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार कर पेश करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांतीय सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

48 घंटे पहले भी हुई थी घटना
इस घटना के ठीक 48 घंटे पहले पाकिस्तान के बन्नू जिले में भी एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ था। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने बारूद से भरी अपनी गाड़ी को पुलिस चेकपोस्ट में दे मारी थी। इस धमाके में 15 पुलिसकर्मियों की जान चली गई और तीन अन्य जवान घायल हो गए थे। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed