{"_id":"60c257488ebc3ea5ed27f5c7","slug":"pakistan-supreme-court-of-pakistan-concludes-the-hearing-of-the-death-of-11-pakistani-hindus-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पाक सुप्रीम कोर्ट ने भारत में 11 पाकिस्तानी हिंदुओं की मौत के मामले की सुनवाई खत्म की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पाक सुप्रीम कोर्ट ने भारत में 11 पाकिस्तानी हिंदुओं की मौत के मामले की सुनवाई खत्म की
Thu, 10 Jun 2021 11:47 PM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:47 PM IST
सार
- पिछले साल नौ अगस्त को राजस्थान के जोधपुर जिले के एक खेत में मृत पाए गए पाकिस्तानी हिंदू प्रवासी परिवार के 11 सदस्य के रिश्तेदारों ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी और अदालत से संघीय सरकार को आदेश देने का अनुरोध किया था कि वह मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए भारत के समक्ष पुरजोर तरीके से मामला उठाए।
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राजस्थान में 11 पाकिस्तानी हिंदुओं की मौत के मामले को बृहस्पतिवार को निस्तारित कर दिया। संघीय सरकार द्वारा इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठाए जाने के आश्वासन के बाद अदालत ने मामले को खत्म किया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू प्रवासी परिवार के 11 सदस्य पिछले साल नौ अगस्त को राजस्थान के जोधपुर जिले के एक खेत में मृत पाए गए थे। पाकिस्तान में पीड़ितों के रिश्तेदारों ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अदालत से संघीय सरकार को आदेश देने का अनुरोध किया था कि वह मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए भारत के समक्ष पुरजोर तरीके से मामला उठाए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सरकार ने जब आश्वासन दिया कि वह भारत के साथ इस मामले की जांच की जिम्मेदारी विदेश विभाग को सौंपेगी तब अदालत ने मामले को निस्तारित मान लिया। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह दो मुल्कों के विदेश मामलों में दखल या निर्देश देना पसंद नहीं करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले याचिकाकर्ताओं के वकील सैयद कल्ब-ए-हसन ने कहा था कि मामला बेहद गंभीर है और शीर्ष अदालत को औपचारिक रूप से संघीय सरकार को नोटिस जारी करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रहा है।
यह परिवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 2015 में दीर्घकालिक वीजा पर भारत आया था। परिवार के लोग एक खेत में रह रहे थे जिसे उन्होंने खेती के लिये पट्टे पर लिया था। पुलिस ने पिछले साल 10 अगस्त को कहा था कि पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आई थी और यह संभावित सामूहिक खुदकुशी का मामला था।