फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani Hindus celebrate Holi amid high security at Krishna Mandir in Lahore, News in hindi

देश-विदेश हर जगह होली की धूम: लाहौर के कृष्ण मंदिर में हिंदुओं ने मनाया रंगोत्सव; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Fri, 14 Mar 2025 08:03 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Mar 2025 08:03 PM IST
सार

होली का त्योहार देश के साथ-साथ विदेश में भी मनाई गई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने होली मनाई है। लाहौर में के कृष्ण मंदिर में हिंदुओं ने रंगोत्सव मनाया जबकि इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistani Hindus celebrate Holi amid high security at Krishna Mandir in Lahore, News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय ने गुरुवार शाम को लाहौर के कृष्ण मंदिर में होली का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे वहां का माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। इस खास आयोजन का इंतजाम इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) ने किया, जो पाकिस्तान में अल्पसंख्यक पूजा स्थलों की देखरेख करता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, मौलवी समेत चार घायल; CCTV से पहचाने गए हमलावर
विज्ञापन


पारंपरिक मिठाइयां और प्रसाद वितरित किए गए
इस दौरान केक काटने की रस्म निभाई गई और मेहमानों को पारंपरिक मिठाइयां और प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर महिलाओं ने हिंदू भक्ति गीतों और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। खासतौर पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के गाने रंग बरसे भीगे चुनरवाली पर खूब रंग उड़ाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PIA: पीआईए की फिर किरकिरी; कराची में टेकऑफ के समय विमान का एक पहिया निकलकर गिरा, बिना इसके ही लाहौर में लैंड

देश के अन्य मंदिरों में भी समारोह आयोजित
ईटीपीबी के एडिशनल सेक्रेटरी सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि देश के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा और समारोह आयोजित किए गए। होली के इस पावन पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि लोग बिना किसी डर के खुशी और सौहार्द के रंगों में सराबोर हो सकें।

जयशंकर ने होली की शुभकामनाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया EAM को दिया धन्यवाद
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने होली पर अपनी शुभकामनाओं के लिए अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग को धन्यवाद दिया। वोंग ने दुनिया भर में होली मनाने वालों को शुभकामनाएं दीं और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। 'होली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सीनेटर पेनी वोंग।' वोंग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे प्रिय मित्र एस जयशंकर और भारत, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में होली मनाने वाले सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed