{"_id":"6a5f9f3ae976fe10c10c59f1","slug":"president-droupadi-murmu-historic-north-macedonia-visit-bilateral-trade-to-double-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"President: राष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक उत्तर मैसेडोनिया यात्रा, द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
President: राष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक उत्तर मैसेडोनिया यात्रा, द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति
Tue, 21 Jul 2026 10:03 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्कोप्जे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्कोप्जे
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:03 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उत्तर मैसेडोनिया की पहली राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, दवा, पर्यटन, कौशल विकास और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तर मैसेडोनिया दौरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर मैसेडोनिया की अपनी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की घोषणा की। किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह उत्तर मैसेडोनिया की पहली राजकीय यात्रा है। उत्तर मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त बयान में राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।
उन्होंने कहा, "भारत और उत्तर मैसेडोनिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली राजकीय यात्रा है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।"
व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आर्थिक सहयोग दोनों देशों के रिश्तों का एक महत्वपूर्ण आधार है। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश बढ़ाने तथा उद्योग जगत के बीच सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "आर्थिक सहयोग हमारे द्विपक्षीय संबंधों का बेहद महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के उद्योगों के बीच सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई है। हमने मौजूदा स्तर से द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर भी सहमति बनाई है। सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, दवा उद्योग, वस्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यटन, आतिथ्य और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई है। भारत-उत्तर मैसेडोनिया बिजनेस फोरम इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत मंच साबित होगा।"
आईटीईसी प्रशिक्षण सीटें होंगी दोगुनी
राष्ट्रपति ने उत्तर मैसेडोनिया के लिए भारत के भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सीटों की संख्या दोगुनी करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, "मैं इस अवसर पर उत्तर मैसेडोनिया के लिए आईटीईसी प्रशिक्षण सीटों की संख्या दोगुनी करने के हमारे निर्णय की घोषणा करती हूं। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े पाठ्यक्रम भी शामिल होंगे।"
स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं, विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए।"
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहलों के माध्यम से वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने इन पहलों में शामिल होने की उत्तर मैसेडोनिया की मंशा का स्वागत किया।
स्कोप्जे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
राष्ट्रपति ने कहा कि वह उत्तर मैसेडोनिया की राष्ट्रपति के साथ स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण करेंगी। उन्होंने कहा, "यह भारत की जनता की ओर से उत्तर मैसेडोनिया की जनता के लिए एक विशेष उपहार है। यह उन साझा मूल्यों और सिद्धांतों का प्रतीक है जो हमारे दोनों देशों को जोड़ते हैं।"
उत्तर मैसेडोनिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार रात अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। हवाई अड्डे पर उत्तर मैसेडोनिया के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री टिमचो मुचुन्स्की ने उनका स्वागत किया। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने विला वोडनो में राष्ट्रपति मुर्मू का औपचारिक स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सम्मान के आधार पर संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सेंट स्पास चर्च में उत्तर मैसेडोनिया के क्रांतिकारी नेता गोचे डेलचेव की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।