फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PTI General Secretary Lahore on Kashmir Day poster viral on Hindus

पाकिस्तान: हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रही इमरान की पार्टी, आलोचना के बाद मांगी माफी

Fri, 07 Feb 2020 04:26 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 07 Feb 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
PTI General Secretary Lahore on Kashmir Day poster viral on Hindus
पीटीआई नेता का आपत्तिजनक पोस्टर - फोटो : Naila Inayat Twitter

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही हैं। टिप्पणी करने वालों में प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ लाहौर के महासचिव मियां मोहम्मद अकरम उस्मान की एक होर्डिंग वायरल हो रहा है। जिसमें मोहम्मद अली जिन्ना और इमरान खान की तस्वीर भी लगी हुई है। कश्मी दिवस पर लगी इस होर्डिंग में लिखा है कि 'हिंदू बात से नहीं, लात से मानता है।' इसके अलावा इस होर्डिंग में नीचे की तरफ बने तिरंगे पर क्रॉस लगाया गया है।

विज्ञापन

आलोचना के बाद मांगी माफी

इस होर्डिगं की वजह से पाकिस्तान सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक नेता ने अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ आक्रामक नारे वाले बैनर लगाने पर हुई आलोचनाओं के बाद माफी मांग ली है। उस्मान के इस पोस्टर पर उनकी पार्टी के साथ ही देश के कई लोगों ने आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आने के बाद उस्मान ने ‘सीमा के दोनों ओर शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे सभी हिंदुओं’ से टि्वटर पर माफी मांग ली। उस्मान ने डॉन न्यूज टीवी को बताया कि उसने कश्मीर एकता दिवस के संबंध में अपने मुद्रक से ऐसे पोस्टर तैयार करने के लिए कहा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाले नारे हों।

नेता ने दावा किया कि मुद्रक ने उनके निर्देशों को ‘गलत समझ’ लिया और ‘मोदी’ शब्द के स्थान पर बैनरों पर ‘हिंदू’ लिख दिया। एक टि्वटर यूजर को जवाब देते हुए उस्मान ने कहा कि पोस्टरों को ‘तत्काल’ हटा दिया गया है।

बता दें कि पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार नायला इनायत ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि कश्मीर दिवस पर पीटीआई के लाहौर जनरल सेक्रेट्री: हिंदू बात से नहीं, लात से मानते हैं। यह आपके लिए नया पाकिस्तान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed