सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin begins address as Wagner fighters stage rebellion

Vladimir Putin: बागी वैगनर ग्रुप को पुतिन की चेतावनी, कहा- विश्वासघात किया, हमारा जवाब और भी कठोर होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 24 Jun 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी है और प्रगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। 
 

Putin begins address as Wagner fighters stage rebellion
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को खत्म करने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं, वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं।  

Trending Videos


पुतिन ने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उसने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और भी कठोर होगा। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि जिसने भी देश की सेना के खिलाफ हथियार उठाया है, उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे और रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति को स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रिगोझिन के लड़ाकों ने रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन की धमकी के बाद तुरंत प्रतिक्रिया दी है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। एक समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सबसे खास रहा येवगेनी प्रिगोझिन अब खुलकर रूसी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। वैगनर ग्रुप की बगावत के बाद राजधानी मॉस्को की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मॉस्को के मेयर ने बताया कि राजधानी में आतंकवाद विरोधी कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। 

यह है मामला

यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाके मारे गए थे। अब समूह के सरगना ने बदला लेने की ठान ली है। एक वीडियो में 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई।


उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया उन्हें दंडित किया जाएगा। हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। सरगना ने आगे कहा कि कोई भी हमारे रास्ते में आने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे। 

प्रिगोझिन ने बताया कि यूक्रेन में हो रहे हमले का वहीं नेतृत्व कर रहे थे। अब उनके लड़ाकू दक्षिणी रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि, उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया। प्रिगोझिन ने जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर उनकी इकाइयों के खिलाफ हमले का आदेश देने का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed