सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin targeted European countries says Europe does not want war to end

Putin: यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोपीय देशों पर बरसे पुतिन; भारत दौरे से पहले बोले- 'पीएम मोदी के साथ...'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 02 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Putin Speech: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोपीय देशों पर शांति प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। भारत दौरे से पहले पुतिन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत महत्वपूर्ण होगी। 

Putin targeted European countries says Europe does not want war to end
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही अंतरराष्ट्रीय कोशिशों पर कड़ा बयान देते हुए कहा है कि यूरोपीय देश शांति की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। पुतिन ने आरोप लगाया कि यूरोप, अमेरिका के नेतृत्व में चल रही शांति प्रक्रिया में अवरोध पैदा कर रहा है और युद्ध खत्म करने की दिशा में कोई सकारात्मक मंशा नहीं दिखा रहा।

Trending Videos


मॉस्को में आयोजित एक निवेश मंच में संबोधन के बाद पुतिन ने यह बयान दिया, जिसके तुरंत बाद उनकी मुलाकात अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर से होनी थी। पुतिन ने साफ कहा कि यूरोपीय देशों ने हाल के हफ्तों में गति पकड़ रहे अमेरिका-नेतृत्व वाले शांति प्रस्तावों में ऐसे बदलाव किए हैं, जिन्हें रूस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप की मंशा शांति नहीं- पुतिन
पुतिन ने आरोप लगाया कि यूरोपीय देश शांति एजेंडा नहीं चाहते, बल्कि वे युद्ध की तरफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप लगातार ऐसे प्रस्ताव आगे बढ़ा रहा है जो रूस के हितों के खिलाफ हैं और असल उद्देश्य वार्ता को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि उसे अवरुद्ध करना है। पुतिन के अनुसार, यूरोप का कदम रूस को दोषी दिखाने की रणनीति का हिस्सा है, जबकि वास्तविक रूप से प्रक्रिया को रोकने वाला वही है।

चीन पर क्या बोला रूस 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमारा मकसद पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चीन और रिपब्लिक ऑफ इंडिया के साथ सहयोग को एक नए लेवल पर ले जाना है, इसके लिए इसके टेक्नोलॉजिकल हिस्से को मजबूत करना है। एनर्जी, इंडस्ट्री, स्पेस, एग्रीकल्चर और दूसरे सेक्टर में कई जॉइंट प्रोजेक्ट्स का यही मकसद है। हमने जिनपिंग के साथ इकोनॉमिक मामलों पर एक अच्छी बातचीत शुरू की है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आने वाले भारत दौरे पर भी इन टॉपिक्स पर डिटेल में बात करेंगे, जिसमें हमारे मार्केट में इंडियन सामान का इम्पोर्ट बढ़ाना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- पुतिन की यात्रा से पहले रूस ने दिए बड़े संकेत, पेस्कोव बोले- S-400 और Su-57 की पेशकश चर्चा में शामिल

शांति प्रक्रिया रोकी जा रही- पुतिन
वहीं, यूक्रेन शांति पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप ने शांति प्रस्तावों में ऐसे संशोधन जोड़ दिए जो रूस के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उन्होंने बताया कि इन बदलावों की वजह से शांति प्रयास एक तरह से ठहर गए। पुतिन ने दावा किया कि यूरोप जानबूझकर प्रक्रिया में रुकावट डालता है और फिर रूस पर आरोप लगाकर दुनिया को भ्रमित करने की कोशिश करता है।

ट्रंप प्रशासन के साथ रूस की बातचीत
ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस लौटने के बाद अमेरिका और रूस के बीच शांति वार्ता की रफ्तार तेज हुई है। वॉशिंगटन ने पिछले महीनों में युद्ध खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। पुतिन का कहना है कि यूरोप इन्हीं कोशिशों में बाधा बन रहा है। रूस ने बार-बार कहा है कि वार्ता तभी आगे बढ़ेगी जब प्रस्ताव निष्पक्ष हों और किसी भी पक्ष पर एकतरफा दबाव न बनाया जाए।

रूस की रणनीति 
पुतिन के बयान से यह स्पष्ट होता है कि रूस अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूरोप को शांति प्रक्रिया में सबसे बड़ी रुकावट के रूप में पेश कर रहा है। रूस पहले भी कह चुका है कि यूरोपीय समर्थन की वजह से यूक्रेन युद्ध लंबा खिंच रहा है। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दुनिया रूस-अमेरिका वार्ता में किसी बड़ी प्रगति की उम्मीद कर रही थी। अब यह देखना होगा कि यूरोप इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या शांति प्रयासों में कोई नई बाधा खड़ी होती है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article