Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Questions on Nvidia CEO Jensen US Prez Trump closeness Elisa whiskey date multi-billion dollar deals and more

जेनसन-ट्रंप की करीबी पर सवाल: एनवीडिया सीईओ की व्हिस्की डेट, इवेंट्स से अरबों की डील तक; एलिस से संबंध पुराने

Tue, 10 Nov 2026 08:29 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Nov 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
Questions on Nvidia CEO Jensen US Prez Trump closeness Elisa whiskey date multi-billion dollar deals and more
एनवीडिया प्रमुख एलिस के अलावा ट्रंप के भी करीबी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने पत्नी को धोखा देकर चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात मान ली है। इनपुट के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्रवाई की पहल नहीं की, जिससे जेनसन और ट्रंप के करीबी रिश्तों पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

हुआंग ट्रंप प्रशासन के एजेंडे के समर्थक

दरअसल, जेनसन सिलिकॉन वैली में ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगियों में एक हैं और दोनों के बीच यह रिश्ता कम से कम 2025 से है। एनवीडिया सीईओ ने दो वर्षों में कई बार ट्रंप प्रशासन के एजेंडे का समर्थन किया है। साथ ही, जब एनवीडिया चीनी बाजार में अपने एडवांस्ड चिप्स बेचना चाह रही थी, तब जेनसन अक्सर वाशिंगटन में देखे जाते थे।

विज्ञापन
  • जेनसन मई में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान से चीन गए थे, जो लगभग एक दशक में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली यात्रा थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

व्हिस्की डेट, टेक इवेंट्स से लेकर अरबों की डील तक

सीईओ हुआंग और चीनी महिला एलिस की करीबी को हनी ट्रैप एंगल से भी देखा जा रहा है। इस मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हिस्की पार्टियों, टेक इवेंट्स और अरबों डॉलर के कारोबारी सौदों के बीच एलिस ने जेनसन से नजदीकियां बढ़ाई।

28 महीने पुराना कनेक्शन

खास बात ये भी है कि अमेरिकी कारोबारी जेनसन हुआंग और चीनी नागरिक एलिस हुआंग के बीच संबंध जून, 2024 से ही बताए जा रहे हैं। उस दौरान ताइपे में एक टेक्नोलॉजी ट्रेड शो के बाद दोनों को एक बार और फिर बाद में एक ही कार में साथ देखा गया था।

एनवीडिया सीईओ और एलिस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

सिंगापुर की मेगास्पीड इंटरनेशनल में वरिष्ठ पद

एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कॅरिअर की शुरुआत चीन टीवी पत्रकार के रूप में की थी। बाद में टेक सेक्टर में आईं और सिंगापुर की मेगास्पीड इंटरनेशनल में वरिष्ठ पद पर काम करने लगीं। इस कंपनी ने एनवीडिया से बड़ी मात्रा में शेयर खरीदे।

  • अमेरिकी एजेंसियों को संदेह है कि एलिस चीन की खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रही थीं। उनका उद्देश्य एनवीडिया प्रमुख तक पहुंच बनाकर एआई इंडस्ट्री से जुड़ीं संवेदनशील जानकारियां हासिल करना हो सकता था।

शेयर बाजार में 32 लाख करोड़ स्वाहा

फिलहाल इस मामले में एनवीडिया ने अपने स्तर से भी जांच शुरू कर दी है। सोमवार को हुआंग के अफेयर विवाद की आंच एनवीडिया के बाजार मूल्य तक भी पहुंची। अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड एनवीडिया का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शुक्रवार के 186.64 डॉलर के बंद भाव से 8% तक टूटकर 172.75 डॉलर पर आ गया। इससे कंपनी की बाजार पूंजी 340 अरब डॉलर (करीब 31.8 लाख करोड़ रुपये) घटकर 4.16 ट्रिलियन डॉलर रह गई, जो शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 4.5 ट्रिलियन डॉलर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed