सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rain and floods wreak havoc in China, killing 12 people and forcing thousands to flee their homes.

China: चीन में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही मची, 12 लोगों की मौत, हजारों लोग घर छोड़ने पर मजबूर

पीटीआई,नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

चीन में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर मचा दी है। बारिश की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हजारों लोग घर छोड़ने पर मजबूर पर हैं। 

Rain and floods wreak havoc in China, killing 12 people and forcing thousands to flee their homes.
बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एडोब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस सप्ताह चीन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ आई। इसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। 



11 लोग लापता
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बुधवार को बताया कि मध्य चीन के हुनान प्रांत के शिमेन काउंटी में भारी बारिश के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है। चीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार शाम तक 19,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सत्ता बदलने की थी साजिश?: अमेरिका-इस्राइल ने अहमदीनेजाद को ईरान की सत्ता सौंपने पर किया था विचार, बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Trending Videos

लगभग 13 इंच बारिश दर्ज
शिन्हुआ ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे तक पिछले 24 घंटों में काउंटी में कुल 339 मिलीमीटर (लगभग 13 इंच) बारिश दर्ज की गई। उसने यह भी बताया कि इसके एक कस्बे में कुछ ही घंटों में 240 मिलीमीटर (लगभग 9 इंच) बारिश हुई, जिसने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए।


यह भी पढ़ें- PM मोदी से मेलोनी की मुलाकात: साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें


सड़कें नदियों में तब्दील
पास के हुबेई प्रांत में, कुछ सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। बचाव दल को फंसे हुए निवासियों की मदद के लिए इन्फ्लेटेबल नावों का इस्तेमाल करना पड़ा। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ घर पानी में डूब गए या ढह गए। मंगलवार सुबह तक तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता थे।

सीसीटीवी ने मंगलवार को यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोऊ प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लापता हैं। सीसीटीवी के अनुसार, कुछ इलाकों में घर जलमग्न हो गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, संचार व्यवस्था बाधित हो गई। शिन्हुआ ने बताया कि एक इलाके से 3,700 से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा। इसके अलावा, शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी क्षेत्र ग्वांग्शी में एक पिकअप ट्रक के पुल से गिरने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed