सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russia Ukrainian War Ukraine Claim Russia Give Training To 2 Lakh Soldiers For Attack On Kyiv

Russia-Ukraine War: दो लाख सैनिकों के साथ कीव पर हमले की तैयारी, ईयू ने रूस पर लगाईं नई पाबंदियां

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 16 Dec 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

जंग अब तक यूक्रेन के पूर्व और दक्षिणी हिस्सों में ही केंद्रित रही है, लेकिन जनरल वैलेरी जालुजनी ने एक ब्रिटिश पत्रिका से चर्चा में आशंका जताई कि रूस कीव को फिर से निशाना बनाएगा। इसके लिए वह दो लाख जवानों की खास टुकड़ी तैयार कर रहा है। 

Russia Ukrainian War Ukraine Claim Russia Give Training To 2 Lakh Soldiers For Attack On Kyiv
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

पिछले करीब 10 माह से जारी रूस-यूक्रेन जंग थमने की बजाए और तेज होने का खतरा मंडरा रहा है। अब यूक्रेन के सेना प्रमुख ने दावा किया है कि राजधानी कीव पर हमला करने के लिए रूस दो लाख नए सैनिकों को तैयार कर रहा है। उधर, यूरोपीय संघ (EU) ने रूस पर गुरुवार को नई पाबंदियां लगा दीं। ईयू ने यूक्रेन की मदद का भी एलान किया है। 

Trending Videos


जंग अब तक यूक्रेन के पूर्व और दक्षिणी हिस्सों में ही केंद्रित रही है, लेकिन जनरल वैलेरी जालुजनी ने एक ब्रिटिश पत्रिका से चर्चा में आशंका जताई कि रूस कीव को फिर से निशाना बनाएगा। इसके लिए वह दो लाख जवानों की खास टुकड़ी तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल में कीव पर हमले की आशंका
यूक्रेनी सेना के कमांडर-इन-चीफ जालुजनी  ने आशंका जताई है कि नए साल 2023 के शुरुआती महीनों में रूस कीव पर नए सिरे से हमला कर सकता है। रूस लगभग 200,000 नए सैनिकों को तैयार कर रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह कीव पर एक बार फिर चढ़ाई करेगा। द इकॉनामिस्ट से चर्चा में यूक्रेन के जनरल ने कहा कि इसे देखते हुए हमें तैयारी करना होगी। अगले कुछ माहों के लिए रिजर्व सैनिक व सैन्य सामग्री का भंडार तैयार करना होगा। 

बता दें, इसी साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। वह तेजी से कीव पर कब्जा करना चाहता था, लेकिन यूक्रेन की सेना ने उसे कुछ किलोमीटर दूर रोक दिया था। इस कारण मार्च अप्रैल में रूस ने इस क्षेत्र से सेना वापस बुला ली थी। 

रूस के 200 लोगों को काली सूची में डाला
इस बीच, ईयू ने यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए गुरुवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की। ईयू ने इसी के साथ यूक्रेन को सहायता राशि देने की भी घोषणा की। 27 देशों के राजदूतों के साथ कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद ईयू ने नई पाबंदियों को मंजूरी दी। नई पाबंदियों में रूस के लगभग 200 और लोगों को काली सूची में डाल दिया गया है। रूस के खनन पर प्रतिबंधों के साथ तेल निर्यात पर भी प्राइस कैप लगाया गया है। 

यूक्रेन को 18 अरब यूरो की आर्थिक सहायता
इसके अलावा ईयू ने यूक्रेन को 18 अरब  यूरो की सहायता का भी एलान किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ब्रसेल्स में आयोजित ईयू के 27 सदस्य देशों के नेताओं से ऊर्जा उपकरण देने और वायु रक्षा प्रणाली की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed