Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says its air defenses intercept over 1,300 Ukrainian drones in massive aerial attack

रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला?: 1336 ड्रोन मार गिराने का दावा; तेल ठिकाने भी निशाने पर

Mon, 16 Nov 2026 04:07 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मॉस्को।
पीटीआई, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 1,336 ड्रोन मार गिराए। इसे रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। यूक्रेन के निशाने पर रूस की तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकाने क्यों हैं? इस हमले से रूस को कितना नुकसान हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Russia says its air defenses intercept over 1,300 Ukrainian drones in massive aerial attack
रूस के खिलाफ यूक्रेन ने क्यों बढ़ाए हवाई हमले? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रूस ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 1,336 ड्रोन मार गिराए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यह हमला रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब रूस को यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमला शुरू किए करीब पांच साल होने वाले हैं।

यूक्रेन ने हमले क्यों बढ़ाए?
यूक्रेन ने रूस पर लंबी दूरी के हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में रूस के साथ-साथ क्रीमिया को भी निशाना बनाया जा रहा है। रूस ने क्रीमिया को गैरकानूनी तरीके से अपने कब्जे में मिला लिया था। यूक्रेन काला सागर और आजोव सागर के इलाकों में भी हमले कर रहा है। हाल के महीनों में कुछ हमलों में 1,000 से ज्यादा ड्रोन इस्तेमाल किए गए हैं।
विज्ञापन


रूस कहां कर रहा हमले?
दूसरी तरफ, रूस लगातार यूक्रेन के आम लोगों के रहने वाले इलाकों पर हमले कर रहा है। इन हमलों का मकसद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बनाना और उनका हौसला तोड़ना है। रूस खास तौर पर बिजली आपूर्ति से जुड़े ढांचे को निशाना बना रहा है। इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल रिफाइनरियों को क्यों निशाना बना रहा यूक्रेन?
यूक्रेन रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बना रहा है। ये रिफाइनरी रूस की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा आधार हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार देर रात दावा किया कि यूक्रेन के हमलों से रूस की 55 फीसदी से ज्यादा तेल रिफाइनिंग क्षमता ठप हो गई है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में दो जगह किसने बरसाईं गोलियां?: 17 की मौत; झोपड़ी और कार में मिले शव

विश्लेषकों के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारी चाहते हैं कि रूस के आम लोगों को भी युद्ध का असर महसूस हो। मध्यम दूरी के हमले भी रूस के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इन हमलों से रूसी सेना तक सामान और हथियार पहुंचाने वाले रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे जंग के मैदान में बढ़त हासिल करने की रूस की कोशिशों को भी झटका लग रहा है।

कीव का कहना है कि अमेरिका में बने स्टारशील्ड सिस्टम पर हाल ही में गति से जुड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। इससे यूक्रेन की हवाई सुरक्षा कमजोर हुई है। स्टारशील्ड, स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा का सैन्य इस्तेमाल वाला संस्करण है।

रूस के किन ठिकानों को निशाना बना रहा यूक्रेन?
यूक्रेनी सेना का कहना है कि वह रूस के हथियार बनाने वाले कारखानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, उन ठिकानों पर भी हमले किए जा रहे हैं, जहां से रूस ड्रोन और मिसाइल हमले करता है।


रूस-यूक्रेन अपने समर्थकों को क्या दिखाना चाहते हैं?
कीव अपने समर्थकों को यह भी दिखाना चाहता है कि वह अभी युद्ध में डटा हुआ है। दूसरी तरफ, मॉस्को यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि यूक्रेन में उसकी जीत तय है। अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही बातचीत का भी युद्ध पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

यूक्रेन के हमलों से रूस में कितना नुकसान हुआ?
यूक्रेन के हमलों से रूस में कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी साफ जानकारी नहीं है। मॉस्को के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन आमतौर पर नुकसान का पूरा ब्योरा नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed