{"_id":"6a5b48ac8491be07880793b4","slug":"russia-ukraine-war-ukraine-launches-drone-attack-on-russia-targeting-warehouse-and-an-oil-depot-people-killed-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, वेयरहाउस और तेल डिपो को बनाया निशाना, सात लोगों की हुई मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, वेयरहाउस और तेल डिपो को बनाया निशाना, सात लोगों की हुई मौत
Sat, 18 Jul 2026 03:04 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
आईएएनएस, मास्को
आईएएनएस, मास्को
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:04 PM IST
सार
यूक्रेन ने शनिवार तड़के रूस के कई इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क स्थित एक लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हमले में 7 कर्मचारियों की मौत और 24-25 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन ने शनिवार तड़के रूस के कई इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। रूसी अधिकारियों के अनुसार, मास्को से दक्षिण-पूर्व स्थित तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 24 से 25 लोग घायल हुए हैं।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, तांबोव के गवर्नर येवगेनी पेर्विशोव ने बताया कि हमला रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के स्वामित्व वाले वेयरहाउस पर हुआ। उनके मुताबिक, सभी मृतक नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे।
गवर्नर ने क्या दावा किया?
गवर्नर ने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले 28 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। उन्होंने कहा कि यदि सभी ड्रोन अपने निशाने तक पहुंच जाते, तो नागरिक हताहतों की संख्या कहीं अधिक हो सकती थी।
विज्ञापन
ड्रोन हमले से एक तेल डिपो में लगी आग
वहीं समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एक अलग घटना में ड्रोन हमले से एक तेल डिपो में आग लग गई। इसकी जानकारी मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन के मलबे के गिरने से नोगिंस्क शहर के एक तेल डिपो में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। एहतियात के तौर पर पास के एक मैटरनिटी हॉस्पिटल को खाली करा लिया गया। हालांकि, तेल डिपो को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह डिपो हल्के पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण और वितरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
जानकारी के मुताबिक, इस डिपो में पेट्रोल, डीजल और केरोसीन का भंडारण किया जाता है। यहां कुल 24 स्टोरेज टैंक हैं, जिनकी संयुक्त भंडारण क्षमता लगभग 11,500 घन मीटर (क्यूबिक मीटर) है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, कोटोव्स्क स्थित लॉजिस्टिक्स सेंटर के वेयरहाउस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।