सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Vladimir Putin Backs US Trump Peace Plan says may end conflict with volodymyr zelensky

Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया US की शांति योजना का समर्थन, कहा- बन सकती है यूक्रेन युद्ध खत्म करने का आधार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 22 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस समझौते के प्रस्ताव के संबंध में लचीलापन दिखाने के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव अगस्त में रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच अलास्का शिखर सम्मेलन में रखे गए प्रस्ताव का बेहतर संस्करण है।

Russia Ukraine War Vladimir Putin Backs US Trump Peace Plan says may end conflict with volodymyr zelensky
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पेश किए गए शांति समझौते के प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार देर रात बयान जारी किया। पुतिन ने कहा कि शांति समझौते का अमेरिकी प्रस्ताव यूक्रेन के खिलाफ मास्को के युद्ध के समाधान का आधार हो सकता है।

Trending Videos


इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कीव इस शांति समझौते के प्रस्ताव को नामंजूर करता है तो रूसी सेनाएं और आगे बढ़ेंगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद की एक बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से कहा, 'मेरा मानना है कि इसे आखिरी शांतिपूर्ण समझौते के आधार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी की शांति योजना से क्यों रूस को फायदा?
अमेरिका-रूस की ओर से तैयार शांति योजना के शीर्षक वाले इस फ्रेमवर्क में 28 सूत्रीय एजेंडा रखा गया है। इसके तहत यूक्रेन की संप्रभुता की पुष्टि होगी, लेकिन उसके सशस्त्र बलों की संख्या 600,000 तक सीमित रहेगी। वहीं, यूक्रेन का एक बड़ा हिस्सा रूस को सौंपा जाएगा। साथ ही कीव को नाटो में स्थायी रूप से शामिल होने से रोका जाएगा।

इस प्रस्ताव के मुताबिक नाटो को भविष्य में कभी भी यूक्रेन को शामिल नहीं करने और यूक्रेन में अपने सैनिकों को तैनात नहीं करने पर सहमत होने का भी प्रस्ताव है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस समझौते के प्रस्ताव के संबंध में लचीलापन दिखाने के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव अगस्त में रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच अलास्का शिखर सम्मेलन में रखे गए प्रस्ताव का बेहतर संस्करण है।

'रूस को हराने का सपना देख रहे' :व्लादिमीर पुतिन
पुतिन ने आगे साफ करते हुए कहा, 'लेकिन इस पर हमारे साथ कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है।' पुतिन के हवाले से कहा गया, 'यूक्रेन इसके खिलाफ है। जाहिर है, यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी अभी भी भ्रम में हैं और युद्ध के मैदान में रूस को रणनीतिक रूप से परास्त करने का सपना देख रहे हैं।'

रूस से हटेंगे प्रतिबंध, जी7 में फिर से होगा शामिल
इस प्रस्ताव में अमेरिकी फ्रेमवर्क के अनुसार रूस फिर से हमला न करने की प्रतिबद्धता जताएगा और उसे वैश्विक अर्थव्यवस्था में फिर से शामिल किया जाएगा। इसके तहत संभावित प्रतिबंधों में ढील पर चर्चा भी शामिल है। इसके तहत मास्को को G7 में वापस आने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। जो पहले G8 था, 2014 में क्रीमिया पर अवैध कब्जा करने और पूर्वी यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप के बाद रूस को इससे बाहर कर दिया गया था।

'नाटो पर हमला कर सकता है रूस' :बोले यूक्रेन के सहयोगी
यूरोपीय और यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को प्रस्ताव के कुछ पहलुओं की आलोचना की। उनका दावा था कि यह केवल मास्को के पक्ष में है। उन्होंने चेतावनी दी कि रूस के आगे झुकने से पुतिन को नाटो पर हमला करने के लिए ही प्रोत्साहन मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कीव को थैंक्सगिविंग डे तक की समयसीमा दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार करने में यूक्रेन के सामने बहुत कठिन विकल्प है। वाशिंगटन का हवाला देते हुए जेलेंस्की ने कहा, 'या तो सम्मान का नुकसान होगा या एक महत्वपूर्ण सहयोगी को खोने का जोखिम होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed