फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SCO Summit PM Modi hold talks with Iran's President Pezeshkian on sidelines of in Bishkek

एससीओ सम्मेलन: बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा

Mon, 31 Aug 2026 04:17 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, बिश्केक
आईएएनएस, बिश्केक Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा हुई। यह दोनों नेताओं के बीच दो साल में पहली मुलाकात है।

विज्ञापन
SCO Summit PM Modi hold talks with Iran's President Pezeshkian on sidelines of in Bishkek
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन। - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बैठक की।  ईरान की अर्द्ध सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और दोनों देशों के लिए अहम क्षेत्रों में ईरान और भारत के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

विज्ञापन


पश्चिम एशिया संकट के बीच दोनों शीर्ष नेताओं में संवाद कायम रहा है। जून में, पीएम मोदी और पेजेश्कियन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम को पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं और आगे की राह के बारे में जानकारी दी थी। बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने संघर्ष खत्म करने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया था और स्थायी शांति और स्थिरता के लिए लगातार कोशिशों की जरूरत को दोहराया।
विज्ञापन


21 मार्च को दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई थी बात
दोनों नेताओं ने इससे पहले 21 मार्च को भी बात की थी, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा की थी। पीएम मोदी 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन और छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्मेनियाई समकक्ष निकोल पाशिनियान से भी मिले पीएम मोदी
दिन में, पीएम मोदी ने बिश्केक में अपने अर्मेनियाई समकक्ष निकोल पाशिनियान के साथ बैठक की और पश्चिम एशिया के हालात के अलावा कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के बाद, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर कहा, "दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक, फार्मा, विज्ञान और तकनीक, संस्कृति और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात समेत क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"

एमईए ने आगे कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने दोहराया कि भारत आपसी रिश्तों को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए अर्मेनिया के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।" दिन की शुरुआत पीएम मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दे की। इस मूर्ति का अनावरण 2015 में प्रधानमंत्री की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान किया गया था।


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "सुबह बिश्केक में, शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया। गांधी जी के विचारों का हमारे मन पर हमेशा बेमिसाल असर रहेगा।" उन्होंने बिश्केक में योग के शौकीनों, शिक्षाविदों, इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) के पूर्व छात्रों और शोधकर्ताओं समेत विभिन्न समुदायों के लोगों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक्स पर इस मुलाकात को बेहद खुशनुमा करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed