{"_id":"6ae8700b7f1f8a2b690fb8ab","slug":"several-killed-and-injured-in-stampede-at-social-media-influencer-s-wedding-in-pak-s-punjab-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शादी में भगदड़, दो की मौत; 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शादी में भगदड़, दो की मौत; 20 से ज्यादा घायल
Mon, 02 Nov 2026 04:42 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:42 PM IST
सार
पाकिस्तान में एक टिकटॉकर के मेहंदी समारोह में भगदड़ मच गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। अब रक्षा मंत्री ने टिकटॉकर पर गरीबों का फायदा उठाकर कमाई करने का आरोप लगाया है। आखिर किस वजह से यह भगदड़ मची है? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
पाकिस्तान में शादी में भगदड़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शादी में भगदड़ मच गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार शाम सियालकोट के फराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। यह स्टेडियम प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर है। शादी समारोह में नकद रुपये और दूसरे इनाम लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।
कैसे मची भगदड़?
पुलिस के मुताबिक, टिकटॉकर अंसर महमूद ने अपने सोशल मीडिया मंच के जरिये आम लोगों को मेहंदी समारोह में बुलाया था। उन्होंने लोगों को आने के लिए कई तरह के इनाम देने का एलान किया था। अंसर महमूद को मिस्टर पट्लो के नाम से भी जाना जाता है,
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी दोस्त मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में नौ नामजद लोगों और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें टिकटॉकर महमूद भी शामिल हैं। अब तक छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में रेहान और अदील नाम के दो लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: काम और जिंदगी के बीच संतुलन अहम: बेहिचक बड़ी नौकरियां छोड़ रही आधी आबादी, अब रचनात्मक काम में आजमा रहीं हाथ
प्राथमिकी में कई आरोपों का जिक्र किया गया है। इनमें लापरवाही के कारण मौत, सरकारी निर्देशों का उल्लंघन, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और गैरकानूनी रूप से लोगों का जमावड़ा शामिल है।
किन इनामों का किया गया था एलान?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टिकटॉकर महमूद और उनकी टीम ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को मेहंदी समारोह में बुलाया था। उन्होंने इनाम देने का वादा किया था। इनमें दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये नकद, एक कार, 50 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और दूसरे महंगे उपहार शामिल थे।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने मंच से एलान किया कि लोग तुरंत फराज स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंदर आएं। इसके बाद लोग गेट की ओर दौड़ पड़े। इसी वजह से भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा, चश्मदीदों ने भीड़ को संभालने के खराब इंतजाम, भ्रमित करने वाली घोषणाओं और सुरक्षा गार्डों की ओर से कथित तौर पर बल प्रयोग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
रविवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस टिकटॉकर की आलोचना की। वह सियालकोट के रहने वाले हैं। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ टिकटॉकर केवल सोशल मीडिया से अपनी कमाई बढ़ाने के लिए गरीब लोगों का फायदा उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा, भीड़ जुटाने और ऑनलाइन कमाई करने के लिए इनाम देने का वादा किया गया था, जबकि दो लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मंत्री ने सोशल मीडिया पर बेरोक-टोक होने वाली गतिविधियों को समाज और राज्य के लिए खतरा बताया। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या अरबों रुपये कमाने वाले टिकटॉकर्स पर कर कानून लागू किए जा रहे हैं।
टिकटॉकर ने क्या कहा?
इस बीच, टिकटॉकर महमूद ने पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से उन्हें इस मामले में दोषमुक्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगदड़ एक हादसा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब यह घटना हुई, तब वह समारोह स्थल पर मौजूद नहीं थे।