Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sheikh-hasina-questions-bangladesh-china-j10ce-fighter-jet-deal-india-ralations-extradition

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?: शेख हसीना ने उठाया सवाल, कई अहम मुद्दों पर दिए बयान

Fri, 13 Nov 2026 12:32 PM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन से जे-10सीई लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावित सौदे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सेना का आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन किसी भी बड़े रक्षा सौदे से पहले देश की वास्तविक जरूरत, आर्थिक क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर विचार होना चाहिए।

विज्ञापन
sheikh-hasina-questions-bangladesh-china-j10ce-fighter-jet-deal-india-ralations-extradition
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन से जे-10सीई (J-10CE) लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावित सौदे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सैन्य आधुनिकीकरण के नाम पर किसी भी बड़े रक्षा सौदे से पहले यह देखना जरूरी है कि देश को उस उपकरण की वास्तव में जरूरत है या नहीं और क्या वह उसका खर्च उठा सकता है।
विज्ञापन


एक ऑडियो साक्षात्कार में शेख हसीना ने रक्षा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और इस सौदे के क्षेत्रीय प्रभावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को अपनी रक्षा जरूरतों के साथ आर्थिक स्थिति और क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन


'क्या बांग्लादेश को इन विमानों की जरूरत है?'
चीन के साथ बांग्लादेश के बढ़ते रक्षा संबंधों और जे-10सीई लड़ाकू विमानों की कथित खरीद के बारे में पूछे जाने पर हसीना ने कहा कि बांग्लादेश को अपनी सेना का आधुनिकीकरण करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के दौरान भी रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाने में निवेश किया गया था और चीन समेत कई देशों के साथ सहयोग बनाए रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ व्यावहारिक सवालों पर विचार करना जरूरी है। क्या बांग्लादेश को इस उपकरण की जरूरत है? क्या देश इसे खरीदने का खर्च उठा सकता है? क्या फैसला पारदर्शी तरीके से लिया गया है? और क्या इसके व्यापक क्षेत्रीय प्रभावों का आकलन किया गया है? हसीना ने कहा कि बांग्लादेश पहले से ही गंभीर आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा है। ऐसे में किसी भी बड़े रक्षा सौदे की सावधानीपूर्वक समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय संतुलन के सवाल को भी अहम बताया।

भारत के साथ करीबी संबंधों पर दिया जोर
शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश को दुनिया की प्रमुख शक्तियों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने चाहिए। उनकी विदेश नीति देश के राष्ट्रीय हितों पर आधारित होनी चाहिए और बांग्लादेश को बड़ी शक्तियों के बीच भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का मैदान नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है। चीन रक्षा और विकास के क्षेत्र में एक अहम साझेदार है। अमेरिका, जापान, मध्य पूर्व, खाड़ी देशों और अफ्रीकी देशों के साथ भी हमारे महत्वपूर्ण संबंध हैं।"

हसीना के मुताबिक, उनकी सरकार ने इन सभी देशों के साथ सहयोग बनाए रखा था। उन्होंने कहा कि एक देश के साथ दोस्ती का मतलब दूसरे देश से दुश्मनी नहीं होना चाहिए। बांग्लादेश को अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार फैसले लेने चाहिए और बड़ी शक्तियों की प्रतिस्पर्धा से दूर रहना चाहिए।

शेख हसीना बोलीं- भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को सियासी मतभेदों की भेंट नहीं चढ़ने देना चाहिए
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उम्मीद जताई है कि उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियां भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों के बीच बाधा नहीं बनेंगी। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्तों और साझा रणनीतिक हितों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति से जुड़े राजनीतिक मतभेदों के कारण दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित नहीं होना चाहिए।

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर जताई चिंता
इंटरव्यू में शेख हसीना ने बांग्लादेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए आर्थिक विकास की तुलना मौजूदा हालात से की। हसीना ने कहा कि उनके शासनकाल में बांग्लादेश दक्षिण एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ था। उनके मुताबिक, उस दौरान गरीबी कम करने, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने तथा लंबे समय के विकास के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने पर काम किया गया।

उन्होंने दावा किया कि अब देश की स्थिति लगातार खराब हो रही है। हसीना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चालू वित्त वर्ष के लिए बांग्लादेश की विकास दर 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र की मुश्किलों और कारोबारियों के सामने आ रही चुनौतियों का भी जिक्र किया।

भारत की कूटनीतिक नीति पर टिप्पणी से किया इनकार
ढाका की ओर से उनके प्रत्यर्पण को भारत-बांग्लादेश संबंधों से जोड़ने की कोशिशों के बीच दोनों देशों के रिश्ते बनाए रखने के सवाल पर हसीना ने कहा कि भारत की कूटनीतिक नीति पर टिप्पणी करना या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देना उनके लिए उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "अवामी लीग हमेशा बांग्लादेश की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में विश्वास करती रही है। हमारे कार्यकाल में हमने भारत के साथ रिश्ते मजबूत किए और साथ ही चीन, जापान, अमेरिका तथा अन्य देशों के साथ भी करीबी सहयोग बनाए रखा।"


भूमि सीमा और गंगा जल बंटवारे का किया जिक्र
भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा, गंगा जल बंटवारे और समुद्री सीमाओं जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए हसीना ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में दिखाया था कि बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हमारी विदेश नीति हमेशा सबके साथ मित्रता और किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखने के सिद्धांत पर आधारित रही है। यह सिद्धांत राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने दिया था और हमने इसका पालन किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed