{"_id":"6a3497f89fae87dc610958e0","slug":"shootings-in-us-3-major-shooting-incidents-spark-alarm-tension-spreads-from-ny-to-mississippi-kansas-city-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting In US: अमेरिका में गोलीबारी की तीन बड़ी घटनाओं से हड़कंप, न्यूयॉर्क से मिसिसिपी और कंसास सिटी तक तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Shooting In US: अमेरिका में गोलीबारी की तीन बड़ी घटनाओं से हड़कंप, न्यूयॉर्क से मिसिसिपी और कंसास सिटी तक तनाव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/मिसिसिपी/कंसास सिटी
Published by: Pavan
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:44 AM IST
सार
अमेरिका में एक दिन में तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई, मिसिसिपी में पुलिस की गोली से एक साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि कंसास सिटी में सिलसिलेवार गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान गई और चार घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक ही दिन के दौरान हुई तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, मिसिसिपी के सेनाटोबिया और मिसौरी के कंसास सिटी में हुई घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी।
यह भी पढ़ें- Terrorist Attack: नाइजर की राजधानी के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला; 11 सैनिक, दो नागरिकों की मौत; 22 हमलावर ढेर
टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग, लोग जान बचाकर भागे
न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में गुरुवार दोपहर अचानक गोलीबारी होने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में आए और पिस्तौल जैसी दिखने वाली बंदूकों से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और कई लोग जमीन पर झुककर छिप गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध का पीछा किया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई जब एनबीए चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत के जश्न के बाद शहर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
मिसिसिपी में पुलिस की गोली से एक साल के बच्चे की मौत
मिसिसिपी के छोटे से शहर सेनाटोबिया में पुलिस की गोली लगने से एक साल के बच्चे कोहेन वाइली की मौत हो गई। पुलिस एक दुकान से कथित चोरी की शिकायत पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध वाहन ने अधिकारियों को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसके बाद एक अधिकारी ने गोली चला दी। हालांकि बच्चे की मां ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वाहन पुलिसकर्मियों की ओर नहीं जा रहा था। घटना के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे पुलिस जवाबदेही और नस्लीय भेदभाव से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। मार्टिन लूथर किंग जूनियर की बेटी बर्निस किंग ने कहा कि कुछ डायपरों की कथित चोरी के मामले में एक बच्चे की जान चली जाना नैतिक विफलता है।
कंसास सिटी में सिलसिलेवार गोलीबारी, एक की मौत
मिसौरी के कंसास सिटी में कुछ ही मिनटों के भीतर हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक 22 वर्षीय संदिग्ध ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। घायलों में एक उबर चालक भी शामिल है, जो अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के प्रशंसकों को मैच देखने ले जा रहा था। चालक के पैर में गोली लगी, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
यह भी पढ़ें- West Asia: अंतरिम समझौते से तेहरान को बड़ी आर्थिक राहत, परमाणु मुद्दे पर कठिन फैसले टले
पुलिस का मानना है कि सभी घटनाएं एक ही संदिग्ध से जुड़ी हैं। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने उसे सशस्त्र और खतरनाक बताया है। इन तीनों घटनाओं ने अमेरिका में सार्वजनिक सुरक्षा, हथियारों की उपलब्धता और पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है।