{"_id":"66f15e1d273dfcf10a05f3f0","slug":"soyuz-capsule-with-2-russians-1-american-from-international-space-station-landed-in-kazakhstan-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Soyuz Capsule Back: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 3 यात्रियों के साथ लौटा रूस का सोयुज, कजाकिस्तान में उतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Soyuz Capsule Back: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 3 यात्रियों के साथ लौटा रूस का सोयुज, कजाकिस्तान में उतरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 2 रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को लेकर सोयुज कैप्सूल कजाकिस्तान में उतरा है। तीन यात्रियों में ओलेग कोनोनेंको, ट्रेसी डायसन और निकोलाई चूब शामिल रहे।
3 यात्रियों के साथ लौटा रूस का सोयुज, कजाकिस्तान में उतरा
- फोटो : X / @SpaceflightNow
विज्ञापन
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 2 रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को लेकर सोयुज कैप्सूल कजाकिस्तान में उतरा है। जानकारी के मुताबिक सोयुज एमएस-25 के कमांडर ओलेग कोनोनेंको कैप्सूल से बाहर निकलने वाले पहले व्यक्ति रहे। इस मिशन के खत्म के साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष में 1,111 दिन पूरे किए है। सोमवार को एक रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल तीन अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर ले जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ था, जिनमें से दो ने आईएसएस में रिकॉर्ड-लंबा समय बिताया।
वहीं दूसरे नंबर पर सोयुज कैप्सूल से नासा की अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी डायसन रहीं, जिन्होंने अपनी तीसरी अंतरिक्ष उड़ान में कक्षा में 184 दिन बिताए। जबकि तीसरे नंबर और अंतिम चालक दल के सदस्य, रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री निकोलाई चूब, सोयुज अंतरिक्ष यान से बाहर निकले। उन्होंने भी कोनोनेंको के साथ अंतरिक्ष में 374 दिन पूरे किए। इसके साथ ही उनकी पहली अंतरिक्ष उड़ान पूरी हुई।
फोटो क्रेडिट- X / @SpaceflightNow
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से नासा के अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी डायसन और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री निकोलाई चूब और ओलेग कोनोनेंको लेकर रवाना हुआ कैप्सूल आईएसएस से अनडॉकिंग के लगभग 3 1/2 घंटे बाद कजाकिस्तान के मैदान में उतरा। कोनोनेंको और चूब 15 सितंबर, 2023 को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए और शुक्रवार को ISS पर सबसे लंबे समय तक लगातार मिशन का रिकॉर्ड बनाया। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी डायसन ने बाहरी अंतरिक्ष में अपने तीसरे मिशन में छह महीने बिताए।
ISS पर बचे हैं मात्र आठ यात्री
अंतरिक्ष स्टेशन पर आठ अंतरिक्ष यात्री बचे हैं, जिनमें अमेरिकी बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स शामिल हैं, जो पृथ्वी पर अपनी निर्धारित वापसी के बाद भी लंबे समय तक रुके हुए हैं। ये दोनों जून में बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के पहले चालक दल के रूप में पहुंचे। लेकिन उनकी विमान थ्रस्टर की समस्याओं और हीलियम लीक के कारण खराब हो गई, और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फैसला किया कि उन्हें स्टारलाइनर पर वापस लाना बहुत जोखिम भरा होगा। अब दोनों अंतरिक्ष यात्री 2025 में स्पेसएक्स के साथ स्वदेश लौटेंगे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X