फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX send manned spacecraft third time in a year

स्पेसएक्स का कारनामा: एक साल में तीसरी बार अंतरिक्ष में भेजा मानवयुक्त यान

Fri, 23 Apr 2021 08:48 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, केप केनवरल (अमेरिका)
पीटीआई, केप केनवरल (अमेरिका) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Apr 2021 08:48 PM IST
सार

ऐसा पहली बार हुआ है जब स्पेसएक्स ने नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए किसी यान और रॉकेट का फिर से प्रयोग किया है। इस रॉकेट का इस्तेमाल पिछले नवंबर में कंपनी की दूसरी मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए किया गया था।

विज्ञापन
SpaceX send manned spacecraft third time in a year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

स्पेसएक्स ने शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार प्रयुक्त हो चुके रॉकेट और यान को नए सिरे से बना कर अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा। एलन मस्क की तेजी से बढ़ती इस कंपनी ने एक साल के भीतर तीसरी बार मानवयुक्त अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष में भेजा है।

विज्ञापन


अमेरिका, जापान और फ्रांस के ये अंतरिक्ष यात्री शनिवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंच जाएंगे। ये उसी ड्रैगन यान में 23 घंटे तक सफर करेंगे जिसका इस्तेमाल स्पेसएक्स ने इससे पहले मानवयुक्त यान के तौर पर पिछले साल मई में किया था।
विज्ञापन


इस चलन को अपनाते हुए, अंतरिक्षयान के कमांडर शाने किमब्रोग और उनके साथी यात्रियों ने एक सप्ताह पहले ही रॉकेट से निकलने वाले धुएं से अपने नाम के शुरुआती अक्षर लिखकर नई परंपरा शुरू करने की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर के लिए यह एक तरह से पूर्व में हो चुके अनुभव की तरह है। उन्हें उसी सीट पर बिठाया गया था जिस पर उनके पति बॉब बेहनकेन स्पेसएक्स की पहली मानवयुक्त उड़ान के दौरान बैठ थे।

इसमें जापान के अकिहिको होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेट भी सफर कर रहे हैं जो किसी व्यावसायिक अंतरिक्षयान में भेजे जाने वाले पहले यूरोपीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed