फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   spain housing crisis pm pedro sanchez early elections announced

स्पेन: आवासीय संकट और भारी विरोध प्रदर्शन के बीच बैकफुट पर सरकार, समय पूर्व चुनाव का एलान, कब होगा मतदान?

Mon, 05 Oct 2026 02:31 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मैड्रिड, स्पेन
पीटीआई, मैड्रिड, स्पेन Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 05 Oct 2026 02:31 PM IST
सार

स्पेन में आवासीय संकट पर संसद में करारी हार के बाद पीएम पेड्रो सांचेज ने समय से पहले चुनाव का एलान किया है। देश में बढ़ते आक्रोश के बीच इसी साल नए सिरे से मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
spain housing crisis pm pedro sanchez early elections announced
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्पेन में आवासीय संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की संसद में करारी हार के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोमवार को समय से पहले चुनाव कराने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यह एलान ऐसे समय पर किया जब देशभर में उनकी सरकार आवासीय संकट को लेकर बैकफुट पर है। पिछले हफ्ते देश में आवासीय संकट से जुड़े आपातकालीन उपायों को लेकर उनकी सरकार को संसद में करारी हार का सामना करना पड़ा था। प्रधानमंत्री सांचेज के एलान के बाद चुनाव की तारीख 29 नवंबर को तय की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पारदर्शी नहीं है चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति': मणिशंकर अय्यर ने सीईसी पर उठाए सवाल, काम के तरीके पर क्या कहा?
विज्ञापन


क्या है लोगों की मांग?
बता दें कि हाल के हफ्तों में, स्पेन के लोगों ने सरकार से घरों की किफायती कीमतों को लेकर समाधान की मांग की है। इस बीच पिछले महीने मैड्रिड में एक 87 वर्षीय महिला को घर से बेदखल किए जाने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो टीवी पर भी जमकर प्रसारित किया गया। इसके बाद पूरे देश में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में देश भर के शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में कैसे मिली शिकस्त?
बता दें कि दक्षिणपंथी विपक्षी दलों ने संसद में सरकार के दो आपातकालीन आदेशों को भी रोक दिया। इन आदेशों में बेदखली और रियल एस्टेट में सट्टेबाजी को कम करने के उपाय शामिल थे। विपक्षी पार्टियों द्वारा दिए गए झटके के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई थी कि सांचेज अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव को समय से पहले कराने पर विचार कर सकते हैं। 54 वर्षीय पेड्रो सांचेज वर्ष 2018 से स्पेन के प्रधानमंत्री हैं। वे यूरोप के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल: राज्यसभा टिकट मिलने के एक दिन बाद भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, बोलीं- जनसेवा ही मेरा सम्मान

पीएम ने नागरिकों से की बड़ी अपील
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विरोधियों पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'उनके आलीशान घरों, उनकी कटौती की नीतियों और रईसों के आगे उनके झुकाव के जवाब में, लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।' पीएम ने लिखा, 'किफायती घर, सार्वजनिक सेवाएं और सामाजिक अधिकार।' स्पेन के लोगों से समर्थन की अपील करते हुए पीएम ने लिखा, 'स्पेन को आगे बढ़ते रहना होगा और इसके लिए हमें संसद में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए नागरिकों के समर्थन की जरूरत है, अब एकजुट होने का समय है, अब संघर्ष करने का समय है। 29 नवंबर को हम फिर से इतिहास रचने जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed