सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka resolved most of its problems with support from Indian govt led by pm Modi minister Rajapakshe

Sri Lanka: 'भारत की मदद से श्रीलंका ने कई समस्याओं को किया हल', विजयदासा राजपक्षे ने की मोदी सरकार की तारीफ

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Sri Lanka: श्रीलंका के न्याय मंत्री राजपक्षे ने नागपुर में आयोजित शांति सम्मेलन के इतर कहा कि हमनें अपनी अधिकतर समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी नीत भारत सरकार से मिले समर्थन से कर लिया है। हमें श्रीलंका में जल्द ही समान्य स्थिति बहाल हो जाने की उम्मीद है। 

Sri Lanka resolved most of its problems with support from Indian govt led by pm Modi minister Rajapakshe
विजयदासा राजपक्षे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के मंत्री विजयदासा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौरान भारत सरकार के सहयोग की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका सरकार जल्द ही सत्य और सुलह आयोग गठित करेगी, ताकि द्विपीय देश में सभी समुदायों की आपसी सहमति से लंबे समय से लंबित शांति को बहाल किया जा सके। मंत्री ने कहा कि श्रीलंका सरकार दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद तमिल लोगों और नेताओं से नियमित रूप से संवाद कर रही है।

Trending Videos

श्रीलंका के न्याय मंत्री राजपक्षे ने नागपुर में आयोजित शांति सम्मेलन के इतर कहा कि हमनें अपनी अधिकतर समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी नीत भारत सरकार से मिले समर्थन से कर लिया है। हमें श्रीलंका में जल्द ही समान्य स्थिति बहाल हो जाने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, श्रीलंका पिछले साल अभूतपूर्व आर्थिक संकट में घिर गया था। इसके बाद रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व में सरकार बनी। राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका ने 30 साल तक गृहयुद्ध का गवाह रहा है, जिसमें करीब 60 हजार लोगों की जान गई। मैंने युद्ध प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। हमने 2016 में प्रक्रिया शुरू की और लापता लोगों, शांति स्थापना और सुलह के लिए कार्यालय खोला।

राजपक्षे ने महामारी के बाद आर्थिक संकट से निपटने के प्रयासों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब हमने सत्ता संभाली तो अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही थी, महंगाई दर 97 प्रतिशत थी। हम बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। जब सत्ता में आए तो हमारे पास 20 लाख अमेरिकी डॉलर भी नहीं थे और यह सच्चाई हमने जनता से साझा की।
 

उन्होंने कहा कि हम महंगाई दर 21 प्रतिशत तक लाने में सफल रहे। लोगों को अब बिजली कटौती और कोयले की कमी का सामना करना नहीं पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हमारा विदेश मुद्रा भंडार 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर है और इसके पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने चीनी समकक्ष के साथ चर्चा की
इस बीच श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने रविवार को अपने चीनी समकक्ष छिन कांग के साथ द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने देश के गंभीर आर्थिक संकट पर भी बात की। श्रीलंका के ऋण संकट के कारण पिछले साल देश में बड़े पैमाने पर राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल मच गई थी, जिसके बाद साबरी पहली बार चीन की यात्रा कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक आधिकारिक रिपोर्ट में छिन के हवाले से महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजनाओं के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed