फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sri lanka truck driver rams festival revelers killed many injured

Sri Lanka: श्रीलंका में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला; 6 की मौत, कई घायल

Mon, 01 Jun 2026 03:11 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jun 2026 03:11 PM IST
सार

श्रीलंका में हुए एक बड़े हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक धार्मिक उत्सव के दौरान बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचल दिया। 

विज्ञापन
sri lanka truck driver rams festival revelers killed many injured
accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल कोलंबो के बाहरी इलाके में बौद्ध धर्म के प्रमुख वेसाक उत्सव के दौरान एक बेकाबू ट्रक ने लोगों की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था और नशे की हालत में ही उसने उत्सव मना रहे लोगों की भीड़ को कुचल दिया।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा रविवार रात कोलंबो को मीगोडा इलाके में हुआ, जहां वेसाक समारोह के तहत लगाए गए एक मुफ्त फूड स्टॉल के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ट्रक भीड़ में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 35 से 38 वर्ष आयु के तीन पुरुष और 15 से 56 वर्ष आयु की तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक बच्चे समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार किया
दुर्घटना के बाद 42 वर्षीय चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कई किलोमीटर दूर तक उसका पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। वेसाक बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रीलंका भर में श्रद्धालु मुफ्त भोजन और पेय पदार्थों के स्टॉल लगाते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उत्सव के दौरान अस्थायी स्टॉलों के आसपास भारी भीड़ और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात दबाव बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed