फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan president reiterates support for separate state of Palestine

Sri Lanka: अलग फलस्तीन के लिए श्रीलंका ने जताया समर्थन, गाजा के बच्चों के लिए दस लाख डॉलर भेजेंगे राष्ट्रपति

Sun, 23 Jun 2024 07:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

Sri Lanka: राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि फलस्तीन और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर श्रीलंका का रुख कभी नहीं बदलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संघर्ष में नागरिकों की हत्या हर हाल में बंद होनी चाहिए।

विज्ञापन
Sri Lankan president reiterates support for separate state of Palestine
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इधर, हमास और इस्राइल बीते आठ महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने फिलस्तीन के लिए श्रीलंका के अटूट समर्थन को दोहराया है।

विज्ञापन


अलग फलस्तीनी राज्य स्थापित करने पर दिया जोर
रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि भले ही इस समय श्रीलंका के आर्थिक हालात ठीक नहीं चल रहे, इसके बाद भी  सरकार ने गाजा के बच्चों के भविष्य के लिए दस लाख डॉलर एकत्र किए हैं। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के कट्टनकुडी में गाजा के लोगों के लिए इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फलस्तीन और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर श्रीलंका का रुख कभी नहीं बदलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस संघर्ष में नागरिकों की हत्या हर हाल में बंद होनी चाहिए। विक्रमसिंघे ने पांच वर्षों के भीतर एक अलग फलस्तीनी राज्य स्थापित करने की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने आगे कहा ‘इस्राइल की सुरक्षा चिंताओं से इतर फलस्तीन की परेशानियों का हल निकाला जाना चाहिए।’  
विज्ञापन


अबतक इतने लोग मारे गए
युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीन के करीब 37,000 लोग मारे गए हैं और 80,643 अन्य घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि आईडीएफ ने गाजा पट्टी में आठ नरसंहार किए। इसमें आगे कहा गया है कि कई पीड़ित अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं या सड़कों पर हैं। इसलिए एंबुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल उन तक नहीं पहुंच सकते। उधर, रॉयटर्स ने जानकारी दी कि राफा में इस्राइली हमलों में कम से कम 20 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि राफा पर इस्राइल के हवाई हमले में 22 लोग मारे गए हैं, जो शिविरों में रह रहे थे। सीएनएन के मुताबिक, मृतकों का यह आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed