पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankas local body polls formally postponed indefinitely due to non-availability of funds

श्रीलंका: स्थानीय निकाय चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, इलेक्शन कराने के लिए वित्त विभाग के पास पैसा नहीं

Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी अधिसूचनाओं में कहा गया है कि स्थानीय परिषद चुनाव के लिए अगली तारीख केवल तभी निर्धारित की जाएगी जब ट्रेजरी आवश्यक धन की उपलब्धता की पुष्टि होगी या चुनाव पर अदालत फैसला करेगी।

विज्ञापन
Sri Lankas local body polls formally postponed indefinitely due to non-availability of funds
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका ने बुधवार को घोषणा की कि 25 अप्रैल को होने वाले निकाय चुनाव को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारियों जारी गजट अधिसूचना मे कहा गया है कि चुनाव मंगलवार को नहीं होंगे, क्योंकि ट्रेजरी ने अभी तक चुनाव के लिए आवश्यक धन जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन


द्वीप राष्ट्र के मौजूदा आर्थिक संकट से जुड़े कई कारणों के चलते स्थानीय निकाय चुनाव पहले 9 मार्च को होने वाले थे। लेकिन इसे 9 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इन चुनावों को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन आज 19 मार्च को देश ने इन चुनाव को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन


अधिसूचनाओं में कहा गया है कि स्थानीय परिषद चुनाव के लिए अगली तारीख केवल तभी निर्धारित की जाएगी जब ट्रेजरी आवश्यक धन की उपलब्धता की पुष्टि होगी या चुनाव पर अदालत फैसला करेगी। चुनाव के संबंध में कम से कम तीन अदालती मामले लंबित हैं, जिनकी सुनवाई मई के मध्य में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। इसके एक दिन पहले ही आयोग के अधिकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने और प्रमुख राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ बैठक की थी। चुनाव आयोग के महानिदेशक समन श्री रत्नायके ने कहा कि चुनाव कराने की अगली तारीख की घोषणा तभी की जाएगी जब वित्त विभाग धन के वितरण की पुष्टि करेगा।


पिछले महीने चुनाव आयोग ने धन की कमी के कारण स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पोस्टल वोटिंग स्थगित कर दी थी। मार्च में श्रीलंका सरकार की प्रिंटर गंगानी लियानेज ने कहा था कि 21 से 24 फरवरी तक पोस्टल वोटिंग कराने के लिए मतपत्र छापने में असमर्थता के कारण चुनाव आयोग को चुनाव स्थगित करना पड़ा। लियानेज ने कहा कि चुनाव इसलिए स्थगित किए गए थे क्योंकि उन्हें ट्रेजरी से 5000 मिलियन रुपये की अनुमानित पूर्ण लागत में से केवल 40 मिलियन रुपये ही मिले थे।

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed