फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankas top court allows economic crisis case against Rajapaksas

Sri Lankas Crisis: शीर्ष अदालत से राजपक्षे परिवार के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति, जून में दाखिल हुई थी याचिका

Fri, 07 Oct 2022 06:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 06:09 PM IST
सार

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल श्रीलंका ने 17 जून को एक पीआईएल दाखिल की थी। इसमें दावा किया गया था कि पूर्व राष्ट्रपति गोतााबया राजपक्षे, उनके भाई महिंदा राजपक्षे और बासिल राजपक्षे आर्थिक संकट के लिए सीधे जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन
Sri Lankas top court allows economic crisis case against Rajapaksas
महिंदा राजपक्षे, गोताबया राजपक्षे, बासिल राजपक्षे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अधिकार समूह की याचिका पर राजपक्षे परिवार के खिलाफ मुकदमा चलाने अनुमति दी है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि देश के विदेशी कर्ज और सबसे खराब आर्थिक संकट के लिए राजपक्षे परिवार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। 

विज्ञापन


ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल श्रीलंका ने 17 जून को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की थी। इसमें दावा किया गया था कि पूर्व राष्ट्रपति गोतााबया राजपक्षे, उनके भाई महिंदा राजपक्षे और बासिल राजपक्षे, केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर अजित निवार्ड काबराल और वित्त मंत्रालय के नौकरशाह एस. आर. अट्टीगले आर्थिक संकट के लिए सीधे जिम्मेदार हैं। अधिकार समूह ने दावा किया है कि ये सभी विदेशी ऋण की अस्थिरता, ऋण भुगतान और वर्तमान आर्थिक संकट के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।  
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकीलों ने तर्क दिया था कि राजपक्षे नेतृत्व ने समय पर भुगतान नहीं किया जिसके कारण कारण श्रीलंका दिवालिया हो गया। बाद में घोषणा की कि देश अपनी अंतरराष्ट्रीय ऋण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असमर्थ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की राजनीति में राजपक्षे परिवार का बीते दो दशक से दबदबा कायम था। आर्थिक संकट के कारण देश में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद सभी भाइयों(गोताबया राजपक्षे, महिंदा राजपक्षे, बासिल राजपक्षे) को अपना पद छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। 


आर्थिक संकट के बीच जनता के विद्रोह के कारण गोताबया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा था। श्रीलंका लगभग दिवालिया हो चुका है। उसने 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज चुकाना है। उसे 2027 तक 28  बिलियन अमेरिकी डॉलर चुकाने होंगे।  

देश ने चार साल के लिए 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉल के बचाव पैकेज के लिए अंतराराष्ट्रीय मुद्रो कोष (आईएमएफ) के साथ शुरुआती समझौता किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed