सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   stairs of 14 feet size sold out 1.32 crore,

1.32 करोड़ रुपए में बिकी 14 फीट की सीढ़ी, पेरिस में हुई नीलामी

भाषा Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 16 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
stairs of 14 feet size sold out 1.32 crore,
सीढ़ियों की नीलामी
विज्ञापन
कई लोग अपने घर में शानदार सीढ़ियां बनवाना चाहते हैं पर क्या कोई एेसी सीढ़ी खरीदता जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा हो। एक शख्स ने एेसा किया है। हाल ही पेरिस में हुई नीलामी में एक व्यक्ति ने लगभग 14 फीट की एक सीढ़ी 1.32 करोड़ रुपए में खरीदी है। आप यह अब सुन कर सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी खासियत क्या है, तो बात बस इतनी है कि ये सीढ़ी कभी विश्व प्रसिद्ध इमारत एफिल टाॅवर का हिस्सा थी। इसे खरीदने वाला एक अरबपति शख्स है आैर उसने इसके लिए कुल 1 करोड़ 32 लाख 83 हजार 850 रुपए दिए हैं। 
Trending Videos


नीलाम घर को भी नहीं थी उम्मीद 
पेरिस में हुई इस नीलामी करने वालों को भी उम्मीद नहीं थी कि इस सीढ़ी की कीमत इतनी ऊंची जाएगी। उन्होंने सोचा था कि यह 30 से 45 लाख रुपए के बीच बिकेगी। बताते हैं कि ये सीढ़ी एफिल टाॅवर के दूसरे और तीसरे फ्लोर का हिस्सा थी। बिके हुए हिस्से की ऊंचाई करीब-करीब 14 फीट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी बिकी है ऊंचे दाम पर 
अगर आप इस बात से हैरान हैं कि एेसी कीमत कैसे मिल गई तो जान लीजिए कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी 2016 में एशिया के रहने वाले शख्स ने इस सीढ़ी का एक हिस्सा 4.16 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिसमें सिर्फ 14 स्टेप्स थे। 324 मीटर ऊंचे एफिल टाॅवर का निर्माण फ्रेंच इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने किया था। उस समय एफिल टाॅवर में सीढ़ियों से ऊपर जाने की ही व्यवस्था थी। बाद में 1983 में सीढ़ी को हटाकर लिफ्ट लगा दी गई थी। इस सीढ़ी के 24 टुकड़े किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed