फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sweden Embassy in Iraq Baghdad attacked set on fire by miscreants after Koran incident Muslim countries news a

Iraq: इराक में स्वीडन के दूतावास पर हमला, उपद्रवियों ने लगाई आग; कुरान जलाए जाने की घटना से थे नाराज

Thu, 20 Jul 2023 08:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 20 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

बताया गया है कि दूतावास पर यह हमला शिया धर्मगुरु मुकतदा सद्र के समर्थकों की ओर से प्रदर्शनों के बाद हुआ। सद्र के समर्थक स्वीडन में मुस्लिमों के पवित्र धर्मग्रंथ कुरान को जलाए जाने का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
Sweden Embassy in Iraq Baghdad attacked set on fire by miscreants after Koran incident Muslim countries news a
इराक में प्रदर्शनकारियों ने स्वीडन के दूतावास में लगा दी आग। - फोटो : Social Media

विस्तार

इराक के बगदाद में गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए उपद्रवियों ने स्वीडन के दूतावास पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने दूतावास में आग भी लगा दी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से इस घटना की जानकारी दी। बताया गया है कि हमले में दूतावास के स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, हालांकि इससे आगे की जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि दूतावास पर यह हमला शिया धर्मगुरु मुकतदा सद्र के समर्थकों की ओर से प्रदर्शनों के बाद हुआ। सद्र के समर्थक स्वीडन में मुस्लिमों के पवित्र धर्मग्रंथ कुरान को जलाए जाने का विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि स्वीडन में कुरान जलाए जाने की घटना की पहले ही कई इस्लामिक देश आलोचना कर चुके हैं। 
विज्ञापन


इराक के एक लोकप्रिय टेलीग्राम चैनल 'वन बगदाद' जो कि मुकतदा सद्र का समर्थक माना जाता है, में बुधवार देर रात (करीब 1 बजे) स्वीडन के दूतावास के बाहर जुटी भीड़ के कई वीडियो पोस्ट किए गए। इसमें कुछ उपद्रवियों को दूतावास में घुसते भी देखा गया। वीडियो में कुछ देर बाद दूतावास के परिसर से धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। अभी यह भी साफ नहीं है कि हमले के वक्त दूतावास में कितने लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed