फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Switzerland approves same sex marriage by a citizens referendum

बड़ा फैसला: स्विट्जरलैंड में समलैंगिकों को दी गई विवाह की अनुमति, दो-तिहाई नागरिकों ने किया समर्थन

Mon, 27 Sep 2021 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Sep 2021 09:31 AM IST
सार

समलैंगिक जोड़ों को विवाह की अनुमति देने के लिए जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इसका समर्थन किया।

विज्ञापन
Switzerland approves same sex marriage by a citizens referendum
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्विट्जरलैंड की दो तिहाई जनता ने रविवार को ऐतिहासिक फैसला देते हुए समलैंगिक जोड़ों को विवाह की अनुमति दे दी। बता दें कि इस फैसले के लिए जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इसका समर्थन किया। इस फैसले से अब स्विट्जरलैंड  में भी पश्चिमी यूरोप के कई अन्य देशों के समान ही समलैंगिकों को विवाह करने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2007 में साथ रहने की मिली थी अनुमति 
बता दें कि साल 2007 में ही स्विट्जरलैंड द्वारा समलैंगिक लोगों को साथ रहने का अधिकार दिया जा चुका था लेकिन तब विवाह की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं अब विवाह की अनुमति मिलने के बाद से समलैंगिक समुदाय के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फैसले से मिलेंगे कई अधिकार
इस फैसले का समर्थन करने वाले लोग मानते हैं कि अब कानूनी रूप से समलैंगिक लोगों को कई वो अधिकार मिल पाएंगे जिनसे वे पहले वंचित रह गए थे। इस फैसले से वे अब बच्चों को भी गोद ले सकेंगे और उन्हें नागरिकता भी मिलेगी। वे देश के हर अधिकार का फायदा ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने किया विरोध
वहीं कई लोगों ने इस विवाह का समर्थन नहीं किया। उनकी नजरों में समलैंगिक विवाह उचित नहीं है। उनका कहना है कि बच्चों को माता-पिता दोनों का प्यार जरूरी होता है। वहीं कई लोगों ने कहा कि यह फैसला प्रकृति के नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed