फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taiwan military missile deal with usa amid china air force incursions

Taiwan: चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी, ताइवान मिलिट्री को अमेरिका ने बेचे खतरनाक हथियार

Thu, 02 Mar 2023 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Mar 2023 12:42 PM IST
सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इन मिसाइलों के मिलने से हम अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा कर सकेंगे और चीनी सेना के उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब दे सकेंगे। 

विज्ञापन
taiwan military missile deal with usa amid china air force incursions
सौदे के तहत ताइवान को मिलेंगे आधुनिक हथियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने ताइवान को 619 मिलियन डॉलर कीमत के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ताइवान को अब एफ-16 फ्लीट की मिसाइलें मिल सकेंगी। अमेरिका का यह कदम ऐसे समय आया है, जब चीन की वायुसेना द्वारा हाल ही में ताइवान की वायु सीमा का उल्लंघन किया। चीन और अमेरिका के रिश्ते भी तनावपूर्ण चल रहे हैं, ऐसे में ताइवान को ताजा हथियारों की बिक्री से दोनों देशों के रिश्तों में और कड़वाहट बढ़ सकती है। दरअसल ताइवान पर चीन दावा करता है और इसी वजह से वह ताइवान को किसी भी तरह की हथियारों की बिक्री का कड़ा विरोध करता है। 

विज्ञापन


बुधवार को अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि अमेरिकी सरकार ने ताइवान को 200 एंटी एयरक्राफ्ट एडवांस्ड मीडियम रेंज की एयर टू एयर मिसाइलों और 100 एजीएम-88बी एचएआरएम मिसाइलों की बिक्री करने का फैसला किया है। ताजा सौदे से ताइवान को अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में मदद मिलेगी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इन मिसाइलों के मिलने से हम अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा कर सकेंगे और चीनी सेना के उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब दे सकेंगे। 
विज्ञापन


ताइवान के साथ हुए सौदे के तहत रेथियोन टेक्नोलॉजीज और लॉकहीड मार्टिन को कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। वहीं चीन द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री करने के कारण चीन द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुरुवार को भी चीन की वायुसेना ने ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। ताइवान के रत्रा मंत्रालय का कहना है कि बीते 24 घंटे में चीन के 21 एयरक्राफ्ट्स ने ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। चूंकि चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है इसलिए उसका दावा है कि संप्रभुता की रक्षा के लिए ऐसा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed