फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan says will enhance self-defence thanks India others for support amid China tensions

Taiwan: चीन के साथ तनाव के बीच समर्थन के लिए ताइवान ने भारत का आभार जताया, कहा-आत्मरक्षा को बढ़ाना जारी रखेंगे

Sun, 14 Aug 2022 06:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 06:08 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आरओसी सरकार (ताइवान) भारत सहित पचास से अधिक देशों की कार्यकारी शाखाओं और सांसदों के प्रति ईमानदारी से आभार व्यक्त करना चाहती है।

विज्ञापन
Taiwan says will enhance self-defence thanks India others for support amid China tensions
ताइवान ने भारत समेत पचास देशों का आभार जताया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताइवान (आरओसी) ने रविवार को कहा कि वह भारत सहित समान विचारधारा वाले देशों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हुए अपनी आत्मरक्षा को बढ़ाना जारी रखेगा। 
विज्ञापन


यह बयान अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की स्व-शासित द्वीप की  यात्रा के बाद ताइवान स्ट्रेट में तनाव के मद्देनजर आया है। चीन की सेना ताइवान स्ट्रेट में सैन्य अभ्यास कर रही है। 

ताइवान ने कहा कि वह दुनियाभर के देशों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखने का हकदार है। उसने यह भी कहा कि हाल ही में चीन की ताइवान लक्षित सैन्य मुद्रा ने जानबूझकर ताइवान स्ट्रेट में शाांति और स्थिरता को गंभीर रूप से बाधित किया है। 
विज्ञापन


ताइवान ने जताया भारत का आभार
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आरओसी सरकार (ताइवान) भारत सहित पचास से अधिक देशों की कार्यकारी शाखाओं और सांसदों के प्रति ईमानदारी से आभार व्यक्त करना चाहती है, जिन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने, यथास्थिति को न बदलने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए एकतरफा कार्रवाई से बचने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, "..ताइवान की सरकार अमेरिका, जापान और भारत सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले देशों के साथ घनिष्ठ संचार और समन्वय बनाए रखते हुए अपनी आत्मरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगी ताकि संयुक्त रूप से नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और ताइवान स्ट्रेट की सुरक्षा व हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि मजबूत हो सके।"

भारत ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने का किया था आग्रह
शुक्रवार को भारत ने ताइवान स्ट्रेट में यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा कार्रवाई से बचने का आग्रह किया था और कहा था कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, "कई अन्य देशों की तरह भारत भी हाल के घटनाक्रमों से चिंतित है। हम क्षेत्र में संयम बरतने, यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा कार्रवाई से बचने, तनाव कम करने और शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का आग्रह करते हैं।" 

चीन ने ताइवान पर दावों को दोहराते हुए जारी किया श्वेत पत्र
इस सप्ताह की शुरुआत में चीन ने स्व-शासित द्वीप पर अपने दावों को दोहराते हुए 'द ताइवान क्वेशन एंड चाइनाज रियूनिफिकेशन इन द न्यू एरा' (ताइवान का सवाल और नए युग में चीन का पुनर्मिलन) शीर्षक के साथ एक श्वेत पत्र जारी किया। 

चीन के राज्य नियंत्रित मीडिया ने कहा कि श्वेत पत्र राष्ट्रीय पुनर्मिलन के लिए देश के संकल्प को प्रदर्शित करता है। श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीनी कम्युनिष्ट पार्टी (सीसीपी) ताइवान के प्रश्न को हल करने और चीन के पूर्ण एकीकरण को साकार करने के ऐतिहासिक मिशन के लिए प्रतिबद्ध है। 

ताइवान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
वहीं ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि चीन, ताइवान स्ट्रेट में 'यथास्थिति को खत्म कर रहा है।' उन्होंने चीनी सैन्य अभ्यास की निंदा की। 


वू ने कहा कि अतिरिक्त विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का ताइपे में स्वागत है। उन्होंने पेलोसी की यात्रा पर चीन की उग्र प्रतिक्रिया की भी निंदा की। वू ने कहा, जो कोई भी अपना समर्थन दिखाने के लिए ताइवान आना चाहते हैं, उसका हमारे पास आने के लिए स्वागत है। उन्होंने कहा कि ताइवान को अपनी विदेश नीति चलाने से नहीं रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed