फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwanese President Sai Ing wen said taiwan will strengthen its defense due to tension with China

चीन से तनाव के चलते अपनी रक्षा मजबूत करेंगे : ताइवान

Sun, 11 Oct 2020 01:09 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Taiwanese President Sai Ing wen said taiwan will strengthen its defense due to tension with China
taiwan president - फोटो : Twitter

ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर अपने भाषण मं ताइवानी राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने कहा कि चीन के साथ बढ़ते तनाव के चलते ताइवान अपनी सुरक्षा को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, चीन दुनियाभर के लोकतंत्रों के लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा, यदि चीन समानता और गरिमा बनाए रखता है और दोनों के बीच संबंध सुधारना चाहता तो हम सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति वेन ने कहा, चीन की विस्तारवादी नीति के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देश लोकतंत्र, शांति और समृद्धि को लेकर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम अपनी रक्षा क्षमता बढ़ा रहे हैं और सेना हमारा भविष्य है। हम इसे लगातार मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन



ताइवानी राष्ट्रपति ने कहा, हम लगातार देश में अत्याधुनिक हथियार और सबमरीन बनाते हुए प्रशिक्षित जवानों को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चीनी सेना पीएलए की गतिविधियां अनुचित हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देश कई गठबंधन कर रहे हैं ताकि उनकी उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र बाहरी असर से प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने की उकसावे की कार्रवाई
ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर चीनी सेना ने एक बार फिर इस द्वीपीय देश को पर उकसावे की कार्रवाई की। चीन ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर अपने लड़ाकू विमान ताइवान की सीमा के पास भेजे। ताइवान की सेना ने भी करारा जवाब देते हुए उन्हें तत्काल भगा दिया। चीन ने इस साल अब तक 2,972 बार से ज्यादा अपने फाइटर जेट ताइवान की सीमा के पास भेजे हैं।

चीन ने किया द. सागर में अमेरिकी मिशन का विरोध
चीन ने कहा है कि अमेरिका का मिसाइल विध्वंसक जॉन एस मैक्केन युद्धपोत दक्षिण चीन सागर में जब उसके कब्जे वाले द्वीपों के निकट से गुजरा तो उसके पीछे उसने अपने जहाज और विमान भेजे थे। र्चीनी सेना (पीएलए) ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी युद्धपोत ने शुक्रवार को पारासेल द्वीपों के निकट उसके जलक्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किया। चीन ने कहा, अमेरिका सैन्य उकसावे वाले मिशन बंद करे।


हांगकांग : क्षेत्र से भाग रहे लोगों के मददगार 9 लोग बंदी
चीनी स्वायत्तशासी पुलिस ने शनिवार को कहा है कि उसने अगस्त में क्षेत्र से 12 लोगों के समूह को नौका से भागने के लिए धन और अन्य सहायता मुहैया कराने के संदेह में नौ लोगों को बंदी बनाया है। हांगकांग से भागने की कोशिश कर रहे इन लोगों को चीन के अधिकारियों ने रोक लिया था। इन गिरफ्तार लोगों में चार पुरुष और पांच महिलाएं बताए गए हैं जो क्षेत्र से भाग रहे लोगों के मित्र हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed