{"_id":"5c399487bdec2273724c34c9","slug":"this-british-man-eats-13-bowl-corn-flakes-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस आदमी को है कॉर्नफ्लेक्स की लत, दिनभर में खाता है 13 कटोरे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस आदमी को है कॉर्नफ्लेक्स की लत, दिनभर में खाता है 13 कटोरे
Sat, 12 Jan 2019 12:47 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अकसर हम कई ऐसे लोगों को देखते हैं जो अपनी बुरी आदत को छोड़ नहीं पाते और उन्हें बड़े से बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही एक शख्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इंग्लैंड के रहने वाले फिलिप को कॉर्नफ्लेक्स खाने की आदत है। वह दिनभर में 13 कटोरे कॉर्नफ्लेक्स खा जाता है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सबसे हैरानी की बात तो ये है कि लोग केवल नाश्ते में ही कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद करते हैं लेकिन फिलिप नाश्ते के अलावा दिन और रात के खाने में भी कॉर्नफ्लेक्स ही खाता है। अपनी इस आदत के कारण उसे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उसे ये आदत उस दिन से लगी जब उसने ये विचार किया कि बाहर का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता और कुछ सेहतमंद खाना चाहिए। अपनी इस आदत के कारण फिलिप दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। वह दिनभर में कॉर्नफ्लेक्स के अलावा और कुछ नहीं खाता।
ऐसे हो रहा है नुकसान
फिलिप का कॉर्नफ्लेक्स खाना लोगों को बेशक ठीक लगता हो लेकिन इसके साथ दिनभर में 140 चम्मच चीनी खाना ठीक नहीं लगता है। अपनी इस आदत के कारण उसका निजी जीवन भी प्रभावित हो रहा है। कुछ साल पहले उसकी नौकरी केवल इसलिए चली गई क्योंकि वह बार में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। उसे सीढ़ी चढ़ने में भी परेशानी होती है।
अपनी इस आदत के कारण वह परिवार के साथ खाना भी नहीं खा पाता। जिस कारण उसके परिवार को काफी बुरा लगता है। फिलिप का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ जब बाहर खाने पर जाता है तो केवल फज केक ही खाता है। वह ऐसा इसलिए करता है ताकि जल्दी घर लौट सके और कॉर्नफ्लेक्स खा सके।