US: 'बाइडन युग के नियम अवैध; ईंधन अर्थव्यवस्था मानकों को कमजोर करेंगे'; ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी का बयान
अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने बाइडन सरकार के फ्यूल इकोनॉमी नियमों को अवैध बताते हुए उन्हें पलटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट की माने तो डफी के इस शुरुआकत के बाद पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर नियम ढीले हो सकते हैं। साथ ही ईवी को बढ़ावा देने की कोशिशों को झटका लग सकता है।
विस्तार
अमेरिका के परिवहन मंत्री शॉन डफी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपकि जो बाइडन सरकार के बनाए फ्यूल इकोनॉमी (ईंधन दक्षता) नियमों को अवैध बताया। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए नियमों को पलटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस फैसले से साफ है कि अब पेट्रोल-डीजल वाहनों के लिए बनाए गए कड़े नियमों को ढीला किया जा सकता है। इस बदलाव से वाहन कंपनियों पर प्रदूषण कम करने का दबाव कम होगा और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा देने की कोशिशों को झटका लग सकता है। हां इससे अमेरिका में ईवी अपनाने की गति भी धीमी पड़ सकती है।
क्या थे बाइडेन के नियम?
बता दें कि बाइडेन सरकार चाहती थी कि 2031 तक कार कंपनियां औसतन 50 मील प्रति गैलन (करीब 81 किलोमीटर प्रति गैलन) की फ्यूल इकोनॉमी हासिल करें। अभी यह औसतन 39 मील (63 किमी) प्रति गैलन है। इस योजना का मकसद था कि 2050 तक अमेरिका करीब 70 अरब गैलन पेट्रोल की बचत करे।
बाइडेन प्रशासन के नियमों में ईवी को भी गणना में शामिल किया गया था, जिसे ट्रंप प्रशासन और कुछ वाहन कंपनियों ने अवैध करार दिया। उनका कहना है कि कानून ईवी को फ्यूल इकोनॉमी तय करने में गिनने की इजाजत नहीं देता।
ये भी पढ़ें:- US DOGE: अमेरिकी जनता का डाटा देखेगा सरकारी दक्षता विभाग; सामाजिक सुरक्षा प्रणाली तक पहुंच की सुप्रीम अनुमति
अब समझिए क्या है ट्र्ंप की ईवी नीति?
पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के बाद अब बात अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईवी नीति की करें तो, ट्रंप ने वादा किया था कि अगर वह दोबारा सत्ता में आए तो ईवी को लेकर चल रही सभी योजनाओं को खत्म कर देंगे। वे बाइडेन की ईवी नीति को अनिवार्यता कहकर आलोचना करते हैं, जबकि हकीकत में अमेरिका में किसी भी व्यक्ति को ईवी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया गया है। हालांकि, कैलिफोर्निया जैसे कुछ राज्यों ने कानून बनाकर 2035 तक सभी नई कारों को जीरो-एमिशन (यानि प्रदूषण रहित) बनाने का लक्ष्य तय किया है।
अब नया क्या हुआ है?
अब इस मामले में नए बदवाल की करें तो इस आधार पर डफी का आदेश अभी सीधे तौर पर नियम नहीं बदलता, लेकिन यह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) को आने वाले महीनों में नियमों में बदलाव का अधिकार देता है। वहीं सीनेट की बजट समिति ने एक प्रस्ताव में वो प्रावधान शामिल किया है जिससे पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के मानक पूरे न करने पर लगने वाले जुर्माने को हटा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- India-US Ties: 'फिलहाल परीक्षा का समय, पर भरोसा बरकरार', ट्रंप युग में भारत-अमेरिका संबंध पर रणनीतिक विशेषज्ञ
टेस्ला और ट्रंप की तकरार
इसी बीच टेस्ला के मालिक एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ट्रंप ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तब ही दिक्कत हुई जब बजट बिल में ईवी टैक्स क्रेडिट हटाने की बात आई। हालांकि मस्क ने इस बात को गलत बताया।

कमेंट
कमेंट X