फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump claim 2020 election noncitizens voted census check next 32 million voters

ट्रंप का दावा: 2020 चुनाव में 24 हजार गैर-नागरिकों ने डाला वोट; क्या जांच में और बढ़ेगा आंकड़ा?

Wed, 19 Aug 2026 08:46 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Aug 2026 08:46 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 2020 के चुनाव को लेकर दावा किया कि 12.8 करोड़ मतदाताओं की जांच में पता चला कि 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने अवैध मतदान किया। इससे पहले ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की थी। ट्रंप ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-  

विज्ञापन
trump claim 2020 election noncitizens voted census check next 32 million voters
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनगणना ब्यूरो 2020 के मतदाता आंकड़ों को नागरिकता संबंधी जानकारी से मिलाकर जांच कर रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि शुरुआती 12.8 करोड़ मतदाताओं की जांच में 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने अवैध तरीके से मतदान किया।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, जनगणना ब्यूरो ने 2020 के मतदाता आंकड़ों को उनके नागरिकता रिकॉर्ड से मिलाकर जांच शुरू कर दी है। पहले 128,000,000 मतदाताओं की जांच में जनगणना ब्यूरो ने साबित किया है कि 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने अवैध रूप से वोट किया। जनगणना ब्यूरो अब अगले 3.2 करोड़ मतदाताओं का विश्लेषण करने जा रहा है और यह संख्या बहुत बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


भारत की चुनाव प्रणाली की ट्रंप ने तारीफ की
इससे पहले ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ करते हुए कांग्रेस से सेव अमेरिका एक्ट पारित करने की अपनी मांग फिर दोहराई। ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हाल की बातचीत का जिक्र किया और भारत में मतदाताओं के लिए फोटो पहचान पत्र के इस्तेमाल की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा- अमेरिका में वैध फोटो पहचान पत्र के बिना आप चुनाव कैसे करा सकते हैं? उन्होंने भारत में हुए सबसे हाल के आम चुनाव का भी जिक्र किया और कहा- भारत के पिछले चुनाव में 646,000,000 मतदाता थे। 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक से मतदान किया और हर एक मतदाता के पास एक वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था। 



ये भी पढ़ें: 'दो ईरानी राजनयिकों को निकालेगा फ्रांस': फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने क्या कहा, क्यों बढ़ा दोनों देशों में तनाव?

ट्रंप ने फिर सांसदों से इस कानून को मंजूरी देने की अपील की। उन्होंने कहा, हमें अब सेव अमेरिका एक्ट को पारित करना चाहिए। 

व्हाइट हाउस ने नागरिकता की शर्त का समर्थन किया
व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रस्तावित कानून यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा कि संघीय चुनावों में केवल अमेरिकी नागरिक ही मतदान कर सकें। व्हाइट हाउस ने कहा, केवल अमेरिकी नागरिक ही अमेरिकी चुनावों का फैसला करें। व्हाइट हाउस ने इस विधेयक को 'समझदारी वाला, द्विदलीय विधेयक' बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed