{"_id":"6ab5d8fc2fc00ea9f00d0787","slug":"trump-meets-xi-jinping-at-white-house-says-our-ties-endure-shares-state-dinner-what-gift-did-he-give-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस में जिनपिंग से मिले ट्रंप: बोले- हमारे रिश्ते कायम, साथ किया रात्रिभोज; तोहफे में क्या दिया?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्हाइट हाउस में जिनपिंग से मिले ट्रंप: बोले- हमारे रिश्ते कायम, साथ किया रात्रिभोज; तोहफे में क्या दिया?
Fri, 25 Sep 2026 07:44 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:44 AM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्हाइट हाउस के राजकीय रात्रिभोज से पहले एक-दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखाई। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के रिश्ते कायम हैं, जबकि शी ने अमेरिका-चीन संबंधों में नया अध्याय लिखने की बात कही। ट्रंप ने शी को खास तोहफा भी दिया। लेकिन सवाल है कि क्या यह गर्मजोशी पुराने मतभेद कम करेगी? दोनों नेताओं ने और क्या कहा?
विज्ञापन
जिनपिंग के स्वागत में ट्रंप की खास मेहमाननवाजी,
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मुद्दों पर हमेशा से मतभेद रहे हैं। हालांकि, इस बार ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन में गर्मजोशी देखने को मिली। व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय रात्रिभोज से पहले दोनों नेताओं ने अमेरिका-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की बात कही। ट्रंप ने शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का व्हाइट हाउस में स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
ट्रंप ने अमेरिका-चीन रिश्तों को लेकर क्या कहा?
- ट्रंप ने कहा कि दोनों देश अलग-अलग राजनीतिक व्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अमेरिकी और चीनी लोगों के बीच संबंध बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के तौर पर वे इस रिश्ते को ऐसी दिशा में ले जा सकते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और सुरक्षा बढ़े।
- ट्रंप ने शी और पेंग का स्वागत करते हुए चीन की अपनी पिछली यात्रा को भी याद किया और कहा कि जिस तरह चीन में उनका स्वागत हुआ था, अमेरिका भी चीनी प्रतिनिधिमंडल को वैसा ही सम्मान देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन