{"_id":"69b800815e5c3eede80c61be","slug":"trump-suggests-delaying-china-trip-bessent-says-not-to-pressure-on-strait-of-hormuz-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ईरान युद्ध के कारण टल सकता है ट्रंप का चीन दौरा, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ईरान युद्ध के कारण टल सकता है ट्रंप का चीन दौरा, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने क्या कहा?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
US: ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित चीन यात्रा टल सकती है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अगर यात्रा में देरी होती है तो यह केवल लॉजिस्टिक कारणों से होगी, न कि होर्मुज जलडमरूमध्य या ईरान युद्ध को लेकर किसी मतभेद की वजह से। पढ़िए रिपोर्ट-
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
ईरान के साथ जंग के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित बीजिंग यात्रा में देरी हो सकती है। हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को कहा कि उनके दौरे का मकसद चीन पर होर्मजु जलडमरूमध्य के मुद्दे पर दबाव बनाना नहीं है। बेसेंट ने काह कि अगर ट्रंप की बीजिंग यात्रा में देरी होती है, तो इसकी वजह ईरान युद्ध को लेकर किसी तरह का मतभेद या होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की कोशिशों पर असहमति नहीं होगा।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने क्या कहा?
बेसेंट ने कहा, अगर किसी वजह से बैठक को दोबार तय किया जाता है, तो यह केवल लॉजिस्टिक कारणों से होगा। राष्ट्रपति युद्ध के लिए तालमेल बनाने के लिए वॉशिंगटन डीसी में रहना चाहते हैं। ऐसे समय में विदेश यात्रा करना उजित नहीं होगा। ट्रंप ने भी संकेत दिए हैं कि महीने के अंत में प्रस्तावित चीन यात्रा को टाला जा सकता है। वह चीन पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं, ताकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खुलवाने में मदद करे और ईरान युद्ध के कारण तेजी से बढ़ती तेल कीमतों को कम करने में भूमिका निभाए।
ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी
ट्रंप ने रविवार को एक इंटरव्यू में का कि पश्चिम एशिया के तेल पर चीन की निर्भरता है। इसलिए उसे उस नए गठबंधन की मदद करनी चाहिए, जिसे अमेरिका बना रहा है, ताकि ईरान की धमकियों के कारण रुकी तेल टैंकरों की आवाजाही होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते फिर से शुरू हो सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह यात्रा से पहले यह जानना चाहते हैं कि बीजिंग इस प्रयास में मदद करेगा या नहीं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, हम यह जानना चाहेंगे। जरूरत पड़ी तो हम यात्रा टाल भी सकते हैं।
-संबंधित वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X