{"_id":"69ba63af67bc84c72c01d7a6","slug":"helicopter-crash-in-nepal-balance-lost-while-landing-9n-afq-crashes-in-khotang-passenger-casualties-hindi-news-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: लैंडिंग के समय बिगड़ा संतुलन, खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश; एक यात्री घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: लैंडिंग के समय बिगड़ा संतुलन, खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश; एक यात्री घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन
विस्तार
Helicopter Crash in Nepal: नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर 9एन-एएसक्यू खोटांग जिले में उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। खोटांग की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और केवल एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।
तेज हवा से बिगड़ा हेलीकॉप्टर का संतुलन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के समय वहां काफी तेज हवा चल रही थी। धूल और तेज हवा के कारण पायलट को लैंडिंग में दिक्कत हुई और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। कंपनी के अनुसार, पायलट सबिन थापा हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। हेलीकॉप्टर कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पायलट और अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाने और रेस्क्यू के लिए कंपनी ने एक दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर भेजा है। अन्य यात्रियों और पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर चर्चा की मांग, रोहित पवार ने विधानसभा स्पीकर से की मुलाकात
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X