सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi

World Updates: ईरान में न्यायिक केंद्र पर हमला, कई हताहत; केन्या में महिला कर्मियों को पीरियड्स लीव की पहल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Wed, 18 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

ईरान की न्यायपालिका ने बुधवार को जानकारी दी कि दक्षिणी ईरान में एक बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में आम नागरिकों और न्यायिक कर्मचारियों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह हमला ईरान के फार्स प्रांत के लारेस्तान काउंटी में स्थित एक न्यायिक केंद्र पर हुआ। न्यायपालिका की समाचार एजेंसी 'मिजान' ने इस घटना की जानकारी दी है। एजेंसी ने कहा कि दुश्मन ने इस केंद्र को निशाना बनाया है। हमले में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों की सही संख्या अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कोई हवाई हमला था या किसी उग्रवादी गुट द्वारा किया गया हमला।

Trending Videos


केन्या में काउंटी सरकार का एलान, महिला कर्मचारियों को मिलेगी पीरियड्स लीव
केन्या की राजधानी नैरोबी में एक नई और अनोखी पहल शुरू हुई है। यहां एक काउंटी सरकार ने महिला कर्मचारियों को हर महीने दो दिन की 'मेंस्ट्रुअल लीव' (मासिक धर्म अवकाश) देने का फैसला किया है। इस नीति की शुरुआत एक साधारण बातचीत से हुई। गवर्नर जॉनसन सकाजा और उनके मंत्रियों के बीच एक सहकर्मी के दर्द को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद महिलाओं को यह अधिकार देने का निर्णय लिया गया। यह नई नीति दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। इसके तहत नैरोबी सरकार की महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी से राहत के लिए हर महीने दो दिन की छुट्टी मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। गवर्नर सकाजा ने बताया कि उनके 18,000 कर्मचारियों में से आधे से ज्यादा महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ही सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। उन्हें सम्मान देना और उनकी जरूरतों को समझना बहुत जरूरी है। केन्या की केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के गवर्नर भी इस प्रयोग पर नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। अमीर खान मुत्ताकी ने कहा है कि काबुल पर हालिया हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान का पाकिस्तान की कूटनीतिक मंशा पर से भरोसा पूरी तरह उठ गया है। विदेश मंत्री मुत्ताकी ने काबुल में राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई यह दर्शाती है कि वह विवादों को बातचीत से सुलझाने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रहा है।

अफगान विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक पाकिस्तान अपनी आक्रामक कार्रवाई बंद नहीं करता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत या समझौता संभव नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। मुत्ताकी ने चेतावनी दी कि यह स्थिति केवल अफगानिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इस मुद्दे पर हस्तक्षेप कर हालात को और बिगड़ने से रोकें।


इक्वाडोर राष्ट्रपति ने कोलंबिया पर बमबारी के आरोपों का किया खंडन
इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने कोलंबिया में अपने देश द्वारा बमबारी करने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका देश नार्को आतंकवाद के खिलाफ अपने क्षेत्र में कार्रवाई कर रहा है और केवल इक्वाडोरियन क्षेत्र में ही छिपे नार्को गिरोहों के ठिकानों को निशाना बना रहा है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को दावा किया कि इक्वाडोर ने उनके देश की सीमा पर बमबारी की, लेकिन कोई सबूत पेश नहीं किया। पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति से नोबोआ से संपर्क कर कार्रवाई रोकने का अनुरोध भी किया।

अमेरिका में रिपब्लिकन वोटिंग बिल बहस
अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों ने मंगलवार को सीनेट में मतदान नियमों को कड़ा करने वाले बिल पर बहस शुरू की, जिसे पास कराना मुश्किल है। यह टॉकथॉन कई दिनों या हफ्तों तक चल सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीनेट नेता जॉन थून पर दबाव डाला है कि वे फिलिबस्टर को खत्म करें या बिल पास करने का कोई रास्ता खोजें, लेकिन थून ने बार-बार कहा कि उनके पास पर्याप्त वोट नहीं हैं।

कोलंबिया का वेनेजुएला निवेश प्रयास
कोलंबिया ने वेनेजुएला की बिजली और गैस परियोजनाओं में निवेश के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट मांगी। ऊर्जा मंत्री एडविन पाल्मा ने कहा कि राज्य की तेल कंपनी इकोपेट्रोल अमेरिकी अधिकारियों से नियामक शर्तों पर चर्चा कर रही है। कोलंबिया राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों के विरोध में रहे हैं।

अंतरिक्ष में लगेंगे 50,000 विशाल दर्पण, रात में भी चमकेगा सूर्य
अंतरिक्ष में 50,000 विशाल दर्पण लगाए जाएंगे। इनके जरिये सौर ऊर्जा फार्मों को 24 घंटे धूप मिलेगी। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्टार्टअप रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी भेजने की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। कंपनी का लक्ष्य पृथ्वी की कक्षा में 50,000 विशाल दर्पण स्थापित करना है, जो रात के अंधेरे में भी सौर ऊर्जा फार्मों और विशिष्ट क्षेत्रों को रोशन कर सकेंगे।
हॉथोर्न स्थित इस कंपनी ने एक प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो एक छोटे फ्रिज के आकार का उपग्रह है। इसमें 60 फीट चौड़ा एक मुड़ने वाला दर्पण लगा है। यह दर्पण अंतरिक्ष से सूर्य की किरणों को परावर्तित कर जमीन पर लगभग तीन मील चौड़े क्षेत्र में रोशनी फैलाएगा।

इस कृत्रिम धूप का लाभ उठाना सस्ता नहीं होगा। यदि कोई ग्राहक सालाना 1,000 घंटे का अनुबंध करता है, तो उसे एक घंटे की रोशनी के लिए लगभग 4.6 लाख रुपये चुकाने होंगे। कंपनी ने अब तक निवेशकों से 28 अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है।

जॉर्जिया VA क्लिनिक में गोलीबारी: हमलावर ढेर
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित एक वेटरन्स अफेयर्स (VA) क्लिनिक में मंगलवार दोपहर गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान हमलावर को मार गिराया गया, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल कर्मचारी को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और क्लिनिक के बाहर ही संदिग्ध का सामना किया, जहां उसे गोली मार दी गई। स्थानीय पुलिस प्रमुख मैट डॉकिंस के अनुसार, हमलावर जैस्पर क्षेत्र का ही रहने वाला था, लेकिन उसके बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों की भी जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस मामले की जांच अब संघीय जांच एजेंसी (FBI) और जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन मिलकर कर रहे हैं। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्लिनिक को पूरे सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों की अपॉइंटमेंट दोबारा तय की जा रही हैं और प्रभावित लोगों को काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पश्चिम एशिया जंग ने रूसी-यूक्रेन वार्ता रोकी- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूस और ईरान नफरत में भाई हैं। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात करते हुए आग्रह किया कि यूक्रेन पर ध्यान न भटकाया जाए, जबकि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने रूस-यूक्रेन वार्ता की गति को प्रभावित किया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस और ईरान का गठजोड़ न केवल युद्ध में है बल्कि हथियार और तकनीक में भी सहयोग कर रहा है। उन्होंने ब्रिटेन की संसद में कहा हमें नफरत पर आधारित शासन को कभी जीतने नहीं देना चाहिए।

न्यूयॉर्क: पूर्व मेयर एडम्स को कानूनी मदद रोकने की तैयारी
न्यूयॉर्क शहर प्रशासन ने पूर्व मेयर एरिक एडम्स को एक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में दी जा रही कानूनी सहायता वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मामला 1993 से जुड़ा है, जब एडम्स पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने करियर में मदद के बदले यौन संबंध की मांग की थी। हालांकि एडम्स ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मौजूदा मेयर जोहरान ममदानी और एडम्स के बीच पहले से ही राजनीतिक मतभेद चल रहे हैं। शहर प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कानूनी प्रक्रिया के तहत लिया गया है और इसमें मेयर का सीधा हस्तक्षेप नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed