सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Ukraine repatriates more bodies of fallen soldiers in line with agreement with Russia News In Hindi

Ukraine Conflict: यूक्रेन को वापस मिले 1,200 सैनिकों के शव, इस्तांबुल शांति वार्ता के बाद बड़ा आदान-प्रदान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
सार

करीब तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक भावनात्मक मोड़ आया, जब इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता के बाद रूस ने यूक्रेन को उसके 1200 सैनिकों के शव सौंपे। देखा जाए तो यह अब तक का सबसे बड़ा शवों का आदान-प्रदान है। युद्धबंदियों की अदला-बदली पर भी बनी आंशिक सहमति, जिससे उम्मीद की एक किरण नजर आई है।

Ukraine repatriates more bodies of fallen soldiers in line with agreement with Russia News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से चल रहे संघर्ष के बाद इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता के बाद यूक्रेन को अपने 1200 सैनिकों के शव वापस मिले हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यूक्रेन के कैदियों के मामलों के समन्वय मुख्यालय ने बताया कि यह शव रूसी पक्ष ने सौंपे हैं, जिनमें अधिकतर यूक्रेनी सैनिकों के हैं। शवों की वापसी यूक्रेन की सेना, सुरक्षा सेवा, गृह मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों की मदद से हुई। जिसके बाद अब फॉरेंसिक विशेषज्ञ इन शवों की पहचान करेंगे।

Trending Videos


बता दें कि यह अब तक का सबसे बड़ा शवों का आदान-प्रदान माना जा रहा है, जो रूस के यूक्रेन पर फरवरी 2022 में किए गए हमले के बाद हुआ है। जहां इसी हफ्ते की शुरुआत में भी रूस ने यूक्रेन को 1,212 शव सौंपे थे, जबकि बदले में रूस को 27 शव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: रूस ने दो यूक्रेनी शहरों पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला; तीन लोगों की मौत, 13 घायल

सैनिकों के अदलाबदली पर बनी थी सहमति
इस्तांबुल में दो जून को हुई वार्ता का यह सबसे ठोस नतीजा रहा, जिसमें युद्धबंदियों और मारे गए सैनिकों के शवों की अदला-बदली पर सहमति बनी थी। जहां गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच गंभीर रूप से घायल युद्धबंदियों की अदला-बदली भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों ने संख्या नहीं बताई। हालांकि शांति वार्ता में युद्धविराम को लेकर कुछ शर्तों पर भी सहमति की कोशिश हुई, लेकिन कुछ विवादास्पद बिंदुओं के कारण जल्द समझौता होने की संभावना कम दिख रही है।

ये भी पढ़ें:- Israel-Iran: इस्राइल सरकार का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले के बाद दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास

इस हफ्ते भी जारी रहा संघर्ष
इसी बीच, रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन पर भारी हमले किए हैं। जहां बीते सोमवार को रूस ने 500 ड्रोन से हमला किया, जबकि मंगलवार रात 315 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन की वायु सेना ने शुक्रवार को बताया कि रूस ने गुरुवार रात को 55 शहीद ड्रोन और 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से 43 ड्रोन को मार गिराया गया।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह के बीच 125 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया, जिनमें से कई क्रीमिया और रूस के अन्य क्षेत्रों में थे। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि जहां एक ओर बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश हो रही है, वहीं जमीनी हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed