फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN food chief David Beasley call worlds billionaires to step up to help 30 million people at risk of starvation

दुनिया में 27 करोड़ लोग हैं भूखे, यूएन के खाद्य प्रमुख ने अरबपतियों से मांगी मदद

Fri, 18 Sep 2020 10:22 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
UN food chief David Beasley call worlds billionaires to step up to help 30 million people at risk of starvation
डेविड बेस्ली (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य प्रमुख डेविड बेस्ले ने दुनियाभर के अरबपतियों से गुरुवार को मदद मांगी ताकि लगभग 30 करोड़ लोगों को भूख से मरने से बचाया जा सके। बेस्ली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यदि इन लोगों को विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के जरिए मदद नहीं मिली तो वे मर जाएंगे। वैश्विक स्तर पर लगभग 27 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर हैं और डब्ल्यूएफपी को इस साल 13.8 लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बेस्ली ने कहा, 'हमें एक साल में खाना खिलाने के लिए 4.9 बिलियन डॉलर की आवश्यकता है। बिना डब्ल्यूएफपी की सहायता के सभी 30 करोड़ लोग मर जाएंगे।' उन्होंने कहा कि 2,000 अरबपति ऐसे हैं जिनकी कुल कमाई आठ ट्रिलियन डॉलर है और बहुत से लोगों ने महामारी के दौरान करोड़ों रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन



दक्षिण कैरोलिना के पूर्व गवर्नर ने कहा, ‘मैं पैसा कमाने वाले लोगों के विरोध में नहीं हूं, लेकिन मानवता हमारे जीवन काल के सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है।’ जून में इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के अरबपतियों की संपत्ति कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद से 19 प्रतिशत या आधा ट्रिलियन बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना: अफ्रीकी देशों में टेलीविजन की मदद से पढ़ाई कर रहे बच्चे, इंटरनेट की सुविधा नहीं


18 मार्च से 11 सप्ताह तक जब कुछ अमेरिकी राज्यों में लॉकडाउन की शुरुआत हुई, तब से अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ बेजोस की कमाई लगभग 36.2 बिलियन डॉलर बढ़ी है। वहीं फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की कमाई में 30.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा टेस्ला के एलन मस्क की कमाई में 14.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

बेस्ली ने कहा, ‘यह समय उन लोगों के लिए है जिनके पास सबसे अधिक धन है जिससे कि वे इस असाधारण समय में उन लोगों की मदद कर सकें जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। दुनिया को अभी आपकी जरूरत है और सही काम करने का समय आ गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed