{"_id":"69f00aac958db5d4af0693b2","slug":"un-secretary-general-antonio-guterres-appeals-for-opening-of-strait-of-hormuz-west-asia-crisis-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की होर्मुज खोलने की अपील, बोले- न लगाएं टोल, न करें भेदभाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की होर्मुज खोलने की अपील, बोले- न लगाएं टोल, न करें भेदभाव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
सार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते के बंद होने से दुनिया में तेल, गैस और खाद की भारी कमी हो रही है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने शांति और बातचीत के जरिए व्यापार बहाल करने की अपील की है।
एंटोनियो गुटेरेस, महासचिव, संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की है। सुरक्षा परिषद में समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस रास्ते से जहाजों के आने-जाने की आजादी का पूरा सम्मान होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन नियमों को बिना किसी देरी के लागू करना जरूरी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने क्या कहा?
इसको लेकर गुटेरेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने के नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं जलडमरूमध्य खोलें। जहाजों को गुजरने दें। कोई टोल न लगाएं। कोई भेदभाव न करें। व्यापार फिर से शुरू होने दें। वैश्विक अर्थव्यवस्था को फलने-फूलने दें। सुरक्षित, निर्बाध आवागमन आर्थिक और मानवीय रूप से अत्यंत आवश्यक है।'
क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज?
बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसके अलावा, दुनिया की पांचवां हिस्सा प्राकृतिक गैस (LNG) और लगभग एक-तिहाई खाद का व्यापार भी यहीं से होता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इस रास्ते को सुरक्षित और खुला रखना आर्थिक और मानवीय नजरिए से बहुत आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें; ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक
इस समुद्री रास्ते में आई रुकावट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। साथ ही ऊर्जा और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सामान लाने-ले जाने का खर्च और बीमा की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट के बाद अब यह सप्लाई चेन की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दी चेतावनी
गुटेरेस ने चेतावनी दी कि इस दबाव की वजह से ईंधन की टंकियां और दुकानों की अलमारियां खाली हो रही हैं। लोगों को खाने के लाले पड़ रहे हैं। यह समय फसलों की बुवाई का है। अगर यह रुकावट जारी रही, तो दुनिया में भोजन का बड़ा संकट पैदा हो सकता है। इससे अफ्रीका और दक्षिण एशिया के करोड़ों लोग भूख और गरीबी की चपेट में आ सकते हैं।
इसका सबसे ज्यादा बोझ उन गरीब और छोटे द्वीपीय देशों पर पड़ रहा है जो समुद्री आयात पर निर्भर हैं। इन देशों की इस संकट में कोई गलती नहीं है, फिर भी वे सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे हैं। गुटेरेस ने सभी देशों से संयम बरतने और आपसी बातचीत बढ़ाने को कहा। उन्होंने इस समस्या को सुलझाने के लिए अपनी मदद की पेशकश भी की। उन्होंने कहा कि समुद्र को शांति और सहयोग का क्षेत्र होना चाहिए, न कि टकराव का। यह समय सही फैसला लेने और कदम उठाने का है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X