फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Florida Car fleeing police slams into bar killing four injuring many

लापरवाही ने ले ली कई जानें: पुलिस से बचने को भगाई कार, बार में घुसकर भीड़ को रौंदा; चार की मौत,11 घायल

Sun, 09 Nov 2025 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Nov 2025 10:28 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान 22 साल के सिलास सिंपसन के रूप में हुई है। आरोपी कार ड्राइवर घटना से पहले एक अन्य जगह स्ट्रीट रेसिंग करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
US Florida Car fleeing police slams into bar killing four injuring many
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए कार दौड़ाई, लेकिन तेज गति के चलते वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार बार में घुस गई। कार ने बार में बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए भगाई कार, जिससे हादसा हुआ
घटना फ्लोरिडा के टेम्पा शहर की है। यह शहर अपनी नाइट लाइफ और पर्यटन के लिए मशहूर है। टेम्पा पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक पेट्रोल यूनिट ने देर रात करीब 12.40 बजे एक सेडान कार को खतरनाक तरीके से ड्राइविंग के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार ने पुलिस को देखकर स्पीड और बढ़ा दी और वहां से भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने कार का पीछा किया तो एक जगह कार सवार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर एक भीड़भाड़ वाले बार में घुस गई। कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Philippines: फिलीपींस में सुपर टाइफून ‘फंग-वोंग’ का कहर, 50 हजार परिवार सुरक्षित जगह भेजे गए; आपातकाल घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान 22 साल के सिलास सिंपसन के रूप में हुई है। आरोपी कार ड्राइवर घटना से पहले एक अन्य जगह स्ट्रीट रेसिंग करते हुए देखा गया था। जब दोबारा पुलिस ने उसे खतरनाक तरीके से कार चलाते देखा तो उसका पीछा किया। इसी हड़बड़ी में आरोपी कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हिल्सबोरो काउंटी जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर जान लेने, पुलिस से बचकर भागने और चकमा देने के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed