फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: NASA rocket stopped in last two minutes just before launching

यूएस: लांचिंग से ठीक पहले अंतिम दो मिनट में रोका गया नासा का रॉकेट

Sat, 03 Oct 2020 05:53 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉलॉप्स आइलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉलॉप्स आइलैंड Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
US: NASA rocket stopped in last two minutes just before launching
US Northrop Grumman's Cygnus spacecraft - फोटो : ANI

नासा के एक रॉकेट को लांचिंग से ठीक पहले अंतिम दो मिनट में किसी तकनीकी समस्या की वजह से रोक दिया गया। इस अभियान के तहत नासा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में कई तरह के सामान की आपूर्ति करने वाला है।

विज्ञापन


नासा ने ट्वीट किया कि नॉर्थरोप ग्रुमैन के एंटेर्स रॉकेट के लिए बृहस्पतिवार रात के प्रक्षेपण के प्रयास ने सिग्नस को दोबारा अंतरिक्ष में भेजने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में एक अनजान समस्या के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण के एक घटक की वजह से दो मिनट और 40 सेकंड पहले रोक दिया गया। नॉर्थरोप ग्रुमैन का सिग्नस कार्गो अंतरिक्ष यान अपने साथ नए प्रयोगों के लिए कई सारे साधन ले जा रहा है, जो पृथ्वी पर हमारे जीवन को फायदा पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही साथ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए लंबे समय तक अंतरिक्ष यान मिशनों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


नासा की टाइटेनियम शौचालय अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी  
नासा अंतरिक्ष यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय के विकास पर 2.3 करोड़ डॉलर (करीब 168 करोड़ रुपये) खर्च कर रही है। अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार टाइटेनियम शौचालय में महिलाओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। नासा नए डिजाइन के इस नए शौचालय को मालवाहक अंतरिक्ष यान में रखकर बृहस्पतिवार देर रात को वर्जीनिया के वालोप्स आईलैंड से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को रवाना करना था, लेकिन महज दो मिनट पहले उड़ान रोक दी गई। करीब 45 किलोग्राम वजनी इस शौचालय की ऊंचाई महज 71 सेंटीमीटर है, जो मौजूदा समय में अंतरिक्ष केंद्र में लगे रूसी शौचालय के मुकाबले महज आधी है।  


स्पेसक्राफ्ट का नाम कल्पना चावला सिग्नस
एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कोर्पोरेशन ने अपने लांच होने वाले सिग्नस स्पेसक्राफ्ट का नाम भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा है। कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। 2003 में अंतरिक्ष यान में हुई एक दुर्घटना में उनकी और छह साथियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed