सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   US to Deploy Merops Anti-Drone System in Middle East After Success in Ukraine

Merops Anti-Drone: अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Shivam Garg Updated Sat, 07 Mar 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

 पश्चिम एशिया में ईरानी ड्रोन खतरे को देखते हुए अमेरिका जल्द मेरोप्स एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगा। यूक्रेन में सफल रहे इस एआई आधारित सिस्टम से ड्रोन को पहचानकर उन्हें हवा में ही नष्ट किया जा सकेगा।

US to Deploy Merops Anti-Drone System in Middle East After Success in Ukraine
मेरोप्स एंटी-ड्रोन सिस्टम - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में ईरान के ड्रोन खतरे को देखते हुए अमेरिका अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए अमेरिका जल्द ही मेरोप्स नामक एंटी-ड्रोन सिस्टम क्षेत्र में तैनात करेगा। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह वही सिस्टम है जिसने यूक्रेन में रूसी ड्रोन के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया है।

Trending Videos


दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में अभी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए पर्याप्त तकनीक मौजूद नहीं है। हालांकि अमेरिका ने ईरानी मिसाइलों को गिराने के लिए पैट्रियट (Patriot) और थाड (THAAD) जैसे मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया है, लेकिन छोटे और सस्ते ड्रोन को रोकना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी ड्रोन बन रहे बड़ी समस्या
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शाहेद ड्रोन तकनीकी रूप से बहुत जटिल नहीं हैं, लेकिन बड़ी संख्या में छोड़े जाने के कारण ये खतरनाक साबित होते हैं। रूस भी यूक्रेन युद्ध में इसी प्रकार के ड्रोन का लगातार इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें लगातार अपग्रेड कर रहा है। यही कारण है कि अमेरिका अब सस्ते और तेज समाधान तलाश रहा है।

महंगे मिसाइल बनाम सस्ते ड्रोन की चुनौती
अमेरिकी कांग्रेस की इंटेलिजेंस कमेटी के वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सदस्य जिम हाइम्स के मुताबिक अमेरिका मिसाइल हमलों को रोकने में तो काफी सक्षम है, लेकिन ड्रोन से निपटना कहीं ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ईरानी ड्रोन की कीमत आमतौर पर 50 हजार डॉलर से भी कम होती है, जबकि उसे मार गिराने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल की कीमत लाखों डॉलर तक पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें:- US: भारत को इस वजह से मिली रूस से तेल खरीद की छूट, अमेरिकी वित्त सचिव ने दिया बड़ा बयान

ऐसे में सस्ते ड्रोन के खिलाफ लगातार महंगे इंटरसेप्टर मिसाइलों का उपयोग करना व्यावहारिक नहीं है। हाइम्स ने इसे गणित की समस्या बताते हुए कहा कि लागत और संसाधनों के इस असंतुलन के कारण नई और सस्ती एंटी-ड्रोन तकनीक विकसित करना बेहद जरूरी हो गया है।

कैसे काम करता है मेरोप्स सिस्टम
मेरोप्स एक खास एंटी-ड्रोन तकनीक है जो ड्रोन से ही दुश्मन ड्रोन का पीछा कर उन्हें नष्ट करती है।

इसकी प्रमुख खासियतें:

  • यह एक मध्यम आकार की पिकअप ट्रक में आसानी से फिट हो सकता है।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से ड्रोन को पहचानता है।
  • सिग्नल या सैटेलाइट जाम होने पर भी स्वतंत्र रूप से नेविगेट कर सकता है।
  • दुश्मन ड्रोन के करीब जाकर उसे हवा में ही गिरा देता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि महंगे मिसाइल सिस्टम से सस्ते ड्रोन को गिराना बेहद खर्चीला पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed