सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Venezuela relations miami to Caracas flight American Airlines Envoy airport news travel update

बंदिशों के बाद बदले हालात: सात साल बाद फिर जुड़ रहे अमेरिका-वेनजुएला, काराकास में उतरेगी पहली सीधी उड़ान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Thu, 30 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सात साल बाद सीधी हवाई सेवा फिर शुरू हो रही है। पहली फ्लाइट मियामी से काराकास पहुंचेगी। 2019 में सुरक्षा कारणों से यह सेवा बंद कर दी गई थी। अब कूटनीतिक संबंध बहाल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे यात्रियों को सीधी यात्रा और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 

US Venezuela relations miami to Caracas flight  American Airlines Envoy airport news travel update
अमेरिकी विमान। - फोटो : X@AmericanAir
विज्ञापन

विस्तार

करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सीधी हवाई सेवा फिर शुरू होने जा रही है। गुरुवार को अमेरिका से उड़ान भरने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट वेनेजुएला की राजधानी काराकास में उतरेगी। 2019 में सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। अब दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई नरमी और कूटनीतिक बहाली के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ने और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Trending Videos


यह फ्लाइट क्यों है इतनी अहम?
 

  • करीब सात साल बाद शुरू हो रही यह फ्लाइट दोनों देशों के रिश्तों में बड़े बदलाव का संकेत है।
  • 2019 में सुरक्षा चिंताओं के चलते उड़ानें बंद कर दी गई थीं।
  • अब राजनयिक संबंध बहाल होने के बाद सेवा फिर शुरू हुई है।
  • अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सीधे संपर्क का रास्ता खुला है।
  • लोगों को अब तीसरे देशों के जरिए यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- क्या ट्रंप ने चुराया द बॉयज के निर्माता का कान्सेप्ट?: AI जीसस की फोटो पर क्रिपके ने उठाए सवाल, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट कब और कैसे चलेगी?
 

  • यह फ्लाइट अमेरिकन एयरलाइन्स की सहयोगी कंपनी एन्वॉय एयर चला रही है।
  • फ्लाइट मियामी से सुबह उड़ान भरेगी और करीब तीन घंटे में कराकस पहुंचेगी।
  • उसी दिन वापसी की सेवा भी उपलब्ध होगी।
  • 21 मई से दूसरी दैनिक फ्लाइट शुरू करने की योजना है।
  • इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
 

ट्रंप सरकार का क्या है रोल?
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में वेनेजुएला के लिए हवाई क्षेत्र खोलने का संकेत दिया था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नागरिक अब सुरक्षित तरीके से वेनेजुएला जा सकेंगे। अमेरिका ने हाल ही में कराकस में अपना दूतावास भी फिर से खोला है। इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते मजबूत हुए हैं।


इससे लोगों और व्यापार पर क्या असर होगा?
इस नई शुरुआत से आम लोगों और कारोबार दोनों को फायदा होगा। परिवारों को मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। पहले लोग लैटिन अमेरिकी देशों के जरिए यात्रा करते थे, अब सीधी सुविधा मिलेगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed