{"_id":"69db67c16ffed7197c06ed3f","slug":"us-violence-new-jersey-shooting-new-york-machete-attack-grand-central-station-crime-news-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्यू जर्सी में गोलीबारी से गई एक की जान; न्यूयॉर्क में बुजुर्गों पर हमला करने वाला सनकी हमलावर ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: न्यू जर्सी में गोलीबारी से गई एक की जान; न्यूयॉर्क में बुजुर्गों पर हमला करने वाला सनकी हमलावर ढेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के न्यू जर्सी में एक रेस्टोरेंट के भीतर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं, न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर एक सनकी हमलावर ने तीन बुजुर्गों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में हुई दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पहली घटना न्यू जर्सी के यूनियन टाउनशिप की है, जहां एक मशहूर फास्ट-फूड रेस्टोरेंट 'चिक-फिल-ए' में शनिवार रात करीब 8:40 बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। हमलावर रेस्तरां के अंदर घुसे और काउंटर के पीछे पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उस समय रेस्टोरेंट में कई ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
इस हमले में कम से कम छह लोगों को गोली लगी है। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि कुछ ही सेकंड में रेस्तरां का माहौल किसी युद्ध के मैदान जैसा हो गया था। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यूनियन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस मामले की जांच कर रहा है। अभी तक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद में नहीं बनी बात: शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? US-ईरान से की ये मांग
दूसरी घटना न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन की है। शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे 44 साल के एंथनी ग्रिफिन ने बिना किसी उकसावे के तीन बुजुर्गों पर धरदार हथियार मचेती (एक बड़ा चाकू) से हमला कर दिया। हमलावर खुद को लुसिफर कह रहा था। इस हमले में एक 85 साल के बुजुर्ग के सिर पर गहरा घाव हुआ, एक 65 साल के व्यक्ति के सिर पर चोट आई और एक 70 साल की महिला के कंधे पर वार किया गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को हथियार डालने के लिए कई बार आदेश दिया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। पुलिस ने उसे मदद की पेशकश भी की, लेकिन वह चाकू लेकर उनकी तरफ बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि तीनों घायल बुजुर्गों की हालत अब स्थिर है। पुलिस इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है और जल्द ही बॉडी-कैमरा फुटेज जारी करेगी। इससे पहले मार्च में मेयर के निवास ग्रेसी मेंशन के बाहर भी एक बम हमले की कोशिश हुई थी। पुलिस ने उस समय एक आईईडी (IED) बरामद किया था और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उस मामले की जांच एफबीआई के साथ मिलकर की जा रही है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन