नेतन्याहू जिंदा हैं या नहीं?: अफवाहों के बीच ट्रंप ने भेजा अपना दूत, इस्राइली PM ने वीडियो जारी कर दिया संदेश
पश्चिम एशिया की भड़कती जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर मौत की अफवाहों ने सनसनी फैला दी। क्या सच में कुछ बड़ा हुआ है या यह सिर्फ सियासी खेल है? हालात ऐसे बने कि डोनाल्ड ट्रंप को सच्चाई पता करने के लिए अपना दूत भेजना पड़ा। इसके बाद नेतन्याहू ने एक और वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि 'मैं जिंदा हूं'।
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी जंग अपने 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसके बाद भी जंग की आग कम होने के बजाय और फैलती हुई नजर आ रही है। ऐसे में एक तरफ जहां वैश्विक चिंताएं सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर बीते एक दो दिनों से इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत को लेकर अफवाहों ने आग पकड़ ली। सोशल मीडिया पर फैल रही सनसनी, एआई वीडियो के दावे और सियासी बयानबाजी के बाद सवाल यह पूछे जा रहे हैं कि आखिर नेतन्याहू को लेकर सच्चाई क्या है? क्या वे जिंदा हैं या नहीं?
हालांकि बात यहीं तक नहीं थमी हालात इतने बिगड़े कि सच जानने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना दूत भेजना पड़ा, जिसके बाद नेतन्याहू को एक बार फिर वीडियो जारी कर दुनिया को यह बतना पड़ गया कि वे अभी जिंदा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए वीडियो में नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाह और अटकलों पर जोरदार पलटवार किया और अपने जिंदा होने का दावा ठोकते हुए साफ शब्दों में कहा कि 'अभी मैं जिंदा हूं'।
ये भी पढ़ें:- West Asia: ईरान का इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, दो की मौत; US ने बंकर बस्टर बम से होर्मुज को दहलाया
अमेरिकी दूत माइक हकाबी के साथ नजर आए नेतन्याहू
इस वीडियो में नेतन्याहू के साथ अमेरिका के दूत माइक हकाबी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में मजाकिया अंदाज में हकाबी कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें खास तौर पर यह देखने भेजा कि नेतन्याहू ठीक हैं या नहीं। इस पर नेतन्याहू मुस्कुराते हुए जवाब देते है, हां, मैं जिंदा हूं।
Crossing names off the list is good - doing it shoulder to shoulder with our American friends is even better.
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 17, 2026
Good to see Ambassador @GovMikeHuckabee. Always a pleasure.
🇮🇱🇺🇸 pic.twitter.com/FZrZN03IZI
चलिए पहल अब समझते है, क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, कुछ दिनों पहले नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर दावा किया गया कि वह एआई से बना है। लोगों ने कहा कि उनके हाथ में छह उंगलियां दिख रही हैं, जिससे वीडियो पर शक बढ़ गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के चैटबॉट ग्रोक ने भी उस वीडियो को डीपफेक बता दिया, जिससे अफवाहें और बढ़ गईं।
ये भी पढ़ें:- Israel-Iran War: 'हम पीछा करेंगे, खोजेंगे और खात्मा करेंगे', ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर इस्राइल का कड़ा रुख
लगातार वीडियो डालकर दे रहे सफाई
इन दावों के बाद नेतन्याहू ने एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में वह कॉफी हाउस में नजर आए, लेकिन उस पर भी लोगों ने सवाल उठा दिए। इसके बाद अब नेतन्याहू ने अमेरिकी दूत के साथ नया वीडियो डालकर उन्होंने अपनी मौजूदगी साबित करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं इस वीडियो में नेतन्याहू ने एक कार्ड दिखाते हुए ईरान पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस्राइल ने ईरान के दो बड़े नेता अली लारीजानी और गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। बाद में ईरान ने भी इन मौतों की पुष्टि की और बदला लेने की बात कही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
कमेंट
कमेंट X