सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi

World: जापान के सम्राट ने 3/11 आपदा पीड़ितों से मांगी माफी; आज से भारतीयों के लिए बांग्लादेश टूरिस्ट वीजा शुरू

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश की नवनिर्वाचित सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए सोमवार से टूरिस्ट वीजा सेवा फिर से बहाल करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश सरकार ने भारत स्थित अपने मिशनों में टूरिस्ट वीजा जारी करना अस्थायी रूप से रोक दिया था। भारत पहले ही बांग्लादेश के लिए वीजा सेवाएं बहाल कर चुका है।
Trending Videos


कैलिफोर्निया हिमस्खलन में नौ स्कीयरों के शव बरामद
 कैलिफोर्निया की सिएरा नेवादा पर्वतमाला में आए भीषण हिमस्खलन के बाद बचाव दलों ने नौ बैककंट्री स्कीयरों के शव बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार,  हादसा लेक ताहो के पास कैसल पीक क्षेत्र में हुआ था। नेवादा काउंटी शेरिफ शैनन मून ने बताया कि कई एजेंसियों और 42 स्वयंसेवकों की मदद से अभियान पूरा किया गया। मृतकों में ब्लैबर्ज माउंटेन कंपनी के तीन गाइड, एंड्रयू अलिसांद्राटोस (34), निकोल चू (42) और माइकल हेनरी (30) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा आदेश के बावजूद यूएस ने शरणार्थी को वापस भेजा
मोरक्को की 21 वर्षीय फराह नामक समलैंगिक महिला एक तीसरे देश के रास्ते वापस मोरक्को भेज दिया गया है। वहां उसे जान का खतरा है। इस महिला को अमेरिकी आव्रजन न्यायाधीश से सुरक्षा आदेश प्राप्त था। उल्लेखनीय है कि मोरक्को में समलैंगिकता अवैध है और इसके लिए तीन साल तक की जेल हो सकती है। फराह ने बताया कि उसे अपने परिवार से जान से मारने की धमकी मिली और हिंसा के बाद ब्राजील के रास्ते छह देशों की कठिन यात्रा कर अमेरिका पहुंची थी।

जापान के सम्राट ने 3/11 आपदा पीड़ितों की पीड़ा पर जताई चिंता

जापान के सम्राट नारुहितो ने अपने 66वें जन्मदिन के अवसर पर 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु दुर्घटना के पीड़ितों के जख्म अब तक नहीं भरने पर चिंता व्यक्त की। 11 मार्च की बरसी से कुछ सप्ताह पहले जारी टिप्पणी में उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अभी अधूरी है। सम्राट नरुहितो ने पिछले सप्ताह दिए गए अपने संदेश में कहा, 'बुनियादी ढांचे की बहाली में प्रगति हुई है, लेकिन आजीविका और समुदायों के पुनर्निर्माण पर अभी भी काम किए जाने की आवश्यकता है।' उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया और जिनकी जीवन परिस्थितियां पूरी तरह बदल गईं, उनके बारे में सोचकर मुझे लगता है कि उनके घाव अब तक नहीं भरे हैं। समय बीतने के बावजूद वे दर्द आज भी कायम हैं।'

जन्मदिन के अवसर पर सम्राट नरुहितो, महारानी मासाको, उनकी पुत्री राजकुमारी अइको और छोटे भाई क्राउन प्रिंस अकिशिनो के साथ शाही महल की बालकनी में आए और हाथ हिलाकर शुभकामनाएं देने पहुंचे नागरिकों का अभिवादन किया। लोग 'राइजिंग सन' के छोटे-छोटे झंडे लहराकर उनका स्वागत कर रहे थे। वर्ष 2011 की विनाशकारी आपदा में आए भीषण भूकंप और सुनामी से लगभग 20 हजार लोगों की मौत हुई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे। इस आपदा के कारण फुकुशिमा दाइची परमाणु प्लांट में परमाणु रिएक्टर पिघलने (मेल्टडाउन) की घटना भी हुई थी। रेडिएशन के कारण खाली कराए गए अधिकांश इलाकों को दोबारा खोल दिया गया है, लेकिन रोजगार और सामुदायिक ढांचे की कमी के चलते बड़ी संख्या में लोग अब तक वापस नहीं लौटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed