सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates hindi bangladesh gaza war israel pakistan us syria Tarique Rahman Jamaat-e-Islami crime

World Updates: जमात-ए-इस्लामी के अमीर से मिले तारिक रहमान; पाकिस्तान में इस्लामिक विद्धान पर जानलेवा हमला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
world news updates hindi bangladesh gaza war israel pakistan us syria Tarique Rahman Jamaat-e-Islami crime
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान से मुलाकात कर चुनाव बाद हिंसा पर कार्रवाई का भरोसा दिया। 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन को 300 में से 212 सीटें मिलीं, जबकि जमात 77 सीटों के साथ प्रमुख विपक्ष बनकर उभरी। जमात ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित में सहयोग करेगी, पर सरकार से जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद संभालने की तैयारी के बीच यह मुलाकात राजनीतिक संतुलन का संकेत मानी जा रही है।
Trending Videos


सिडनी गोलीकांड: 15 लोगों की हत्या के आरोपी की अदालत में पहली पेशी
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी उत्सव के दौरान हुए भीषण गोलीकांड के आरोपी ने अस्पताल से रिहा होने के बाद पहली बार अदालत में पेशी दी। 24 वर्षीय नवीद अकरम ने वीडियो लिंक के माध्यम से अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को अधिकतम सुरक्षा वाली गुलबर्न करेक्शनल सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस दौरान उसने हत्या और आतंकी कृत्य सहित अन्य आरोपों पर कोई दलील पेश नहीं की। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान हुए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ था, जबकि उसके पिता की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान में आम जनता को एक और झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। नई दरें फरवरी के अंत तक लागू रहेंगी। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि हाई-स्पीड डीजल के दाम 7.32 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (ओगरा) की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। नई दरों के तहत हाई-स्पीड डीजल की एक्स-डिपो कीमत 268.38 रुपये से बढ़ाकर 275.70 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं पेट्रोल की कीमत 253.17 रुपये से बढ़ाकर 258.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- वायु रक्षा प्राथमिकता, नए ऊर्जा पैकेज पर जोर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के बाद कहा कि वायु रक्षा के लिए मिसाइलें सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने अमेरिका और जर्मनी का समर्थन के लिए आभार जताया तथा जर्मनी के साथ संयुक्त ड्रोन उत्पादन लाइन शुरू होने की जानकारी दी। यूके ने भी 500 मिलियन यूरो का नया एयर डिफेंस पैकेज घोषित किया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगले सप्ताह ऊर्जा अवसंरचना की बहाली और उपकरणों पर बैठकें होंगी। रूस के हमलों के बीच उन्होंने नागरिकों से एयर रेड अलर्ट का पालन करने की अपील की। 17–18 फरवरी को जिनेवा में संभावित त्रिपक्षीय वार्ता की भी तैयारी है।

रूस ने नवलनी की हत्या के आरोपों से किया इनकार, बताया-दुष्प्रचार
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत पांच यूरोपीय देशों द्वारा रूस पर विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की हत्या करवाने के आरोपों को रूस ने नकार दिया है। रूस ने इन आरोपों को पश्चिम देशों का दुष्प्रचार बताकर खारिज कर दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि वह जांच के नतीजे सार्वजनिक होने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगी। पांच यूरोपीय देशों ने शनिवार को आरोप लगाया था कि रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की हत्या जहरीले मेढ़क के जहर से की गई थी।

कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा चीन
चीन अब कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा देगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को घोषणा की कि 17 फरवरी 2026 से कनाडा और ब्रिटेन के सामान्य पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। इस नई नीति के तहत इन दोनों देशों के नागरिक व्यापार, पर्यटन, परिजनों से मिलने या ट्रांजिट के उद्देश्य से बिना वीजा चीन आ सकेंगे। 

पाकिस्तान: इंजीनियर मिर्जा पर हमले में आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान के झेलम में पुलिस ने इस्लामिक स्कॉलर इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा पर हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटना उनके कुरआन-ओ-सुन्नत रिसर्च अकादमी में हुई, जहां आरोपी ने कथित रूप से गला दबाने और पगड़ी उतारने की कोशिश की। पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 324 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया। मिर्जा पहले भी हमलों और ईशनिंदा आरोपों का सामना कर चुके हैं तथा 2021 में उन पर जानलेवा हमला हुआ था। वह यूट्यूब पर लोकप्रिय धार्मिक व्याख्यानों के लिए जाने जाते हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed